facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रिटेलरों के लिए चौथी तिमाही: कमजोर मांग का रुझान बरकरार रहने के आसार

Advertisement

ब्रोकरों का कहना है कि जनवरी और फरवरी में कम शादियों की वजह से मांग में सुस्त बनी रही।

Last Updated- April 15, 2024 | 11:11 PM IST
Apparel Sector

कम खर्च योग्य आय के साथ साथ पिछले साल की मार्च तिमाही के ऊंचे आधार की वजह से वित्त वर्ष 2024 की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान परिधान क्षेत्र के लिए मांग कमजोर बनी रही। ब्रोकरों का कहना है कि जनवरी और फरवरी में कम शादियों की वजह से मांग में सुस्त बनी रही।

आभूषण कंपनियां मार्च तिमाही में सोने की ऊंची कीमतों की वजह से राजस्व में दमदार वृद्धि दर्ज कर सकती हैं। आईआईएफएल सिक्योरिटीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘टाइटन ने आभूषण व्यवसाय में सालाना आधार पर 18 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

हमें 13.3 प्रतिशत (सराफा छोड़कर) एबिट मार्जिन का अनुमान है।’ब्रोकरेज ने यह भी कहा है कि टाइटन मध्यावधि में करीब 18 प्रतिशत की वृद्धि बरकरार रखने में सक्षम रहेगी, क्योंकि उसे असंगठित से संगठित क्षेत्र की ओर जाने के रुझान का फायदा मिल रहा है।

ब्रोकरेज ने यह भी कहा है कि परिधान सेगमेंट में उसके कवरेज से जुड़ी रिटेल कंपनियां 21 प्रतिशत की समेकित राजस्व वृद्धि दर्ज कर सकती हैं। ट्रेंट को छोड़कर उसे यह वृद्धि 11 प्रतिशत रहने का अनुमान है। फिलिप कैपिटल ने इस क्षेत्र पर अपनी रिपोर्ट में कहा है, ‘मार्च का प्रदर्शन पिछले महीनों के मुकाबले बेहतर रहा क्योंकि उसे त्योहारी मांग से मदद मिली।’ जनवरी से मार्च तिमाही के दौरान छूट भी तुलनात्मक रुप से कम थी।

वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में खपत बढ़ सकती है क्योंकि मझोले और छोटे शहरों के बाजारों में सकारात्मक संकेत दिखे हैं। एमके ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ऊंचे आधार के कारण फैशन, अपैरल और इनरवियर से संबंधित रुझान कमजोर बना हुआ है। उसकी रिपोर्ट में कहा गया है, ‘पेज इंडस्ट्रीज/आदित्य बिड़ला फैशन ऐंड रिटेल के लिए एक अंक में वृद्धि का अनुमान है। गोकलर्स द्वारा इससे बेहतर प्रदर्शन किए जाने की संभावना है।’

मोतीलाल ओसवाल ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि उसे अनुमान है कि पेज इंडस्ट्रीज अपने राजस्व में सालाना आधार पर 9.8 प्रतिशत वृद्धि दर्ज करेगी। तिमाही के दौरान सकल मार्जिन और एबिटा मार्जिन सालाना आधार पर क्रम से 150 आधार अंक/430 आधार अंक बढ़ने का अनुमान है। आईआईएफएल का मानना है कि ट्रेंट की बिक्री में 51 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की जाएगी और उसे खासकर स्टोरों की संख्या बढ़ने तथा जूडियो में प्रति वर्ग फुट बिक्री में सुधार आने से मदद मिल रही है।

उसने यह भी कहा है, ‘तिमाही के अंत में, वेस्टसाइड और जूडियो स्टोरों की संख्या 225 और 518 थी, जिससे वित्त वर्ष 2024 में क्रम से 11 और 166 स्टोर जुड़ने का पता चलता है।’ ब्रोकरेज ने यह भी कहा है कि वी-मार्ट ने मार्च तिमाही के दौरान 10 स्टोर बंद किए और उसके स्टोरों की कुल संख्या 444 रही। उसका मानना है कि लंबी सर्दी से खुदरा विक्रेता को फायदा होना चाहिए।

Advertisement
First Published - April 15, 2024 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement