facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Foxconn ने Q4 में कमाए रिकॉर्डतोड़ 64.72 अरब डॉलर, शेयर बना रॉकेट, एक साल में 76% की उड़ान

Advertisement

Foxconn का रेवेन्यू चौथी तिमाही में 15.2% बढ़कर 64.72 अरब डॉलर हो गया है। यह कंपनी द्वारा किसी एक तिमाही में दर्ज अब तक का सबसे अधिक रेवेन्यू है।

Last Updated- January 05, 2025 | 6:21 PM IST
Foxconn

Foxconn Q4 update: ताइवानी इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी फॉक्सकॉन (Foxconn) ने चौथी तिमाही (Q4) में रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सर्वरों की लगातार मजबूत मांग के दम पर Apple के सबसे बड़े iPhone असेंबलर फॉक्सकॉन ने विश्लेषकों के उम्मीदों को पार करते हुए चौथी तिमाही में 64.72 अरब डॉलर का रेवेन्यू दर्ज किया।

Q4 में Foxconn का रेवेन्यू 64.72 अरब डॉलर पर पहुंचा

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ठेके पर इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी फॉक्सकॉन का रेवेन्यू चौथी तिमाही में 15.2% बढ़कर 2.13 लाख करोड़ ताइवानी डॉलर (T$2.13 trillion) हो गया है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा अमेरिकी डॉलर में यह रकम 64.72 अरब डॉलर ($64.72 billion) के बराबर है। यह कंपनी द्वारा किसी एक तिमाही में दर्ज अब तक का सबसे अधिक रेवेन्यू है। बता दें कि कंपनी 14 मार्च को चौथी तिमाही के लिए अपनी कमाई का पूरा लेखा-जोखा पेश करेगी।

Also read: भारतीय स्टील कंपनियों को मोदी सरकार की सौगात, लॉन्च करेगी एक और PLI स्कीम

Foxconn ने Q4 में एक्सपर्ट्स के अनुमान से भी ज्यादा की कमाई

फॉक्सकॉन ने चौथी तिमाही में 2.1 लाख करोड़ डॉलर के LSEG SmartEstimate को पार कर लिया। कंपनी ने अपने रेवेन्यू में भारी इजाफे का श्रेय AI सर्वरों की मजबूत मांग को दिया, जिससे इसके क्लाउड (cloud) और नेटवर्किंग प्रोडक्ट डिवीजन (networking products division) को लाभ हुआ। फॉक्सकॉन, जिसके ग्राहकों में एआई चिप निर्माता Nvidia शामिल है, ने इस सेगमेंट में बेहतरीन प्रदर्शन दर्ज किया।

Foxconn का शेयर बना रॉकेट, एक साल में 76% की उड़ान

पिछले साल फॉक्सकॉन के शेयरों में 76% की बढ़त हुई, जो ताइवान के व्यापक बाजार की 28.5% वृद्धि से कहीं अधिक रही। रेवेन्यू आंकड़े जारी होने से पहले, शुक्रवार को इसके शेयर 0.8% गिरकर बंद हुए, जबकि बेंचमार्क इंडेक्स में 0.3% की बढ़त दर्ज की गई।

2025 की पहली तिमाही के लिए Foxconn का आउटलुक

Foxconn ने स्मार्ट कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स सेगमेंट, जिसमें iPhones शामिल हैं, में सालाना आधार पर “लगभग स्थिर” वृद्धि दर्ज की है।

दिसंबर 2024 में कंपनी का कुल रेवेन्यू 654.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले साल के मुकाबले 42.3% अधिक है। यह दिसंबर महीने का अब तक का दूसरा सबसे ऊंचा स्तर है।

2025 की पहली तिमाही के आउटलुक पर, Foxconn ने कहा कि ऑपरेशन ऑफ-सीजन में प्रवेश कर चुका है, जो आमतौर पर इस समय कम गतिविधि का संकेत देता है।

Video: देखें, लाखों का मुनाफा दे सकते हैं, 2025 के ये बड़े IPO

Advertisement
First Published - January 5, 2025 | 5:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement