facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फॉक्सकॉन इंडिया का भारत में जबरदस्त विस्तार, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में नई क्रांति

Advertisement

फॉक्सकॉन इंडिया ने भारत में अपनी संपत्ति बढ़ाई है, जिससे इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में मजबूती आई है और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में भारत की भूमिका और बढ़ी है।

Last Updated- June 17, 2025 | 10:38 PM IST
Foxconn
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण सेवा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी फॉक्सकॉन (होन हाई टेक्नोलजी ग्रुप) ने भारत में अपनी सबसे तेज वैश्विक वृद्धि दर्ज की है। कंपनी की नॉन-करंट वैश्विक परिसंपत्तियां (जिन्हें एक वर्ष में आसानी से नकदी में तब्दील करना मुश्किल रहता है) में देश की हिस्सेदारी केवल तीन वर्षों के दौरान ही चार गुना बढ़ गई है और पिछले दो वर्षों में दोगुनी से अधिक हो गई है। अलबत्ता इस दौरान चीन में इसकी परिसंपत्ति हिस्सेदारी धीरे-धीरे कम हुई है।

एसऐंडपी ग्लोबल रेटिंग्स के वैश्विक शोध के अनुसार होन हाई की वैश्विक परिसंपत्तियों में भारत की हिस्सेदारी साल 2022 में केवल 2.6 प्रतिशत थी। यह वह साल था जब मोबाइल उपकरणों के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना शुरू की गई थी। तब से यह आंकड़ा तेजी से बढ़ते हुए साल 2024 में 10.8 प्रतिशत हो गया है। केवल एक साल में ही यह हिस्सेदारी दोगुनी से अधिक हो गई यानी साल 2023 के 4.5 प्रतिशत से बढ़कर साल 2024 में 10.8 प्रतिशत।

साल 2022 में होन हाई के मामले में भारत शीर्ष पांच देशों में भी नहीं था लेकिन वह अब वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है और केवल चीन और वियतनाम से ही पीछे है। वियतनाम के साथ अंतर भी कम हो रहा है। परिसंपत्ति हिस्सेदारी के लिहाज से उसने ताइवान, अमेरिका और मेक्सिको को पीछे छोड़ दिया है।

इसके विपरीत चीन में होन हाई की नॉन-करंट परिसंपत्ति हिस्सेदारी साल 2022 के 56.8 प्रतिशत से घटकर साल 2024 में 49.4 प्रतिशत रह गई है। नॉन-करंट

परिसंत्तियों को स्थायी या दीर्घावधि परिसंपत्तियों के रूप में भी जाना जाता है। ये वे संसाधन होते हैं, जिनका स्वामित्व कंपनी के पास होता है और उसे इनका उपयोग एक वर्ष से अधिक समय में करने की उम्मीद होती है। इन्हें आसानी से नकदी में नहीं बदला जा सकता है और ये दीर्घावधि निवेश होती हैं। भारत में होन हाई के विस्तार ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 

Advertisement
First Published - June 17, 2025 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement