facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Foxconn का HCL के साथ सेमीकंडक्टर जॉइंट वेंचर में 424 करोड़ रुपये तक निवेश का प्लान

Advertisement

फॉक्सकॉन ने इस जॉइंट वेंचर (JV) में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी करीब 312 करोड़ रुपये में खरीदी है।

Last Updated- October 02, 2024 | 4:01 PM IST
Foxconn

ताइवानी इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी फॉक्सकॉन ने एचसीएल ग्रुप के साथ मिलकर सेमीकंडक्टर क्षेत्र में 424 करोड़ रुपये तक का निवेश करने की योजना बनाई है। आधिकारिक नोट और सूत्रों के अनुसार, फॉक्सकॉन ने इस जॉइंट वेंचर (JV) में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी करीब 312 करोड़ रुपये में खरीदी है।

फॉक्सकॉन ने एक नोट में बताया कि अगर अतिरिक्त 112 करोड़ रुपये तक का निवेश किया जाए, तो कुल निवेश 424 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। फिलहाल, इस जॉइंट वेंचर का नाम तय नहीं हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक, यह निवेश भारत में बनने वाले फॉक्सकॉन-एचसीएल ओएसएटी (आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट) संयंत्र के लिए किया जा रहा है।

फॉक्सकॉन ने पहले अपनी सहायक कंपनी बिग इनोवेशन होल्डिंग्स के माध्यम से इस जॉइंट वेंचर में 246 करोड़ रुपये का निवेश किया था, जिसे बाद में फॉक्सकॉन हों हाय टेक्नोलॉजी इंडिया मेगा डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड के जरिए बढ़ाकर 312 करोड़ रुपये किया गया।

अगस्त 2024 तक फॉक्सकॉन ने भारत में 1.4 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश किया है, और उसका कारोबार 10 बिलियन डॉलर तक पहुंच चुका है। फॉक्सकॉन के भारत में 48,000 कर्मचारी हैं।

कंपनी पहले से ही भारत में आईफोन का निर्माण कर रही है और देश में अपने निवेश को बढ़ाते हुए कर्नाटक में एक और बड़ा यूनिट स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है। इसके अलावा, फॉक्सकॉन भारत में इलेक्ट्रिक वाहन और बैटरी निर्माण संयंत्र भी स्थापित करने की योजना बना रही है।

फॉक्सकॉन ने बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर और देवनहल्ली तालुक के आईटीआईआर औद्योगिक क्षेत्र में 300 एकड़ जमीन खरीदी है। इस परियोजना में 22,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा और इससे 50,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। (PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - October 2, 2024 | 4:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement