facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Foxconn कर्नाटक में 8,800 करोड़ रुपये के निवेश से लगाएगी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट

Advertisement

फॉक्सकॉन की अनुषंगी FII ने 8,800 करोड़ रुपये के निवेश की योजना रखी है। इससे 14,000 नौकरियां सृजित होंगी। परियोजना के लिये करीब 100 एकड़ भूमि की जरूरत होगी।

Last Updated- July 17, 2023 | 4:40 PM IST
Foxconn

Apple के लिये iPhone असेंबल करने वाली कंपनी फॉक्सकॉन (Foxconn) ने कर्नाटक के देवनहल्ली सूचना प्रौद्योगिकी निवेश क्षेत्र में मौजूदा इकाई के लिये 8,800 करोड़ के निवेश से एक पूरक प्लांट लगाने का प्रस्ताव किया है। राज्य के बड़े और मझोले उद्यम मंत्री एम बी पाटिल ने सोमवार को यह जानकारी दी।

14,000 नौकरियों का होगा निर्माण

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने इस संदर्भ में फॉक्सकॉन इंडस्ट्रियल इंटरनेट (FII) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) ब्रांड चेन्ग की अगुवाई में कंपनी प्रतिनिधियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। पाटिल ने कहा कि प्रस्ताव के तहत फॉक्सकॉन की अनुषंगी FII ने 8,800 करोड़ रुपये के निवेश की योजना रखी है। इससे 14,000 नौकरियां सृजित होंगी। परियोजना के लिये करीब 100 एकड़ भूमि की जरूरत होगी।

Also read: आईफोन के पुर्जों के लिए कंपनियां Apple से कर रहीं बात

8,800 करोड़ रुपये में तैयार होगा पूरक प्लांट

बैठक में सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री प्रियांक खड़गे और मुख्य सचिव वंदिता शर्मा भी मौजूद थीं। मंत्री ने बयान में कहा, ‘FII फोन के लिये आवश्यक उपकरण बनाने के अलावा स्क्रीन और बाहरी कवर का भी निर्माण करेगी। यह देवनहल्ली (ITIR) में असेंबली इकाई के पूरक प्लांट के रूप में काम करेगा।’

Advertisement
First Published - July 17, 2023 | 4:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement