facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Foxconn की फर्म FII ने खारिज किया दावा, कहा- भारत में कंपोनेंट प्लांट बनाने पर कोई समझौता नहीं: रिपोर्ट

Advertisement

Foxconn Industrial Internet ने कहा कि उसने तमिलनाडु में 16 अरब रुपये के निवेश के लिए किसी समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं

Last Updated- August 01, 2023 | 12:59 PM IST
Foxconn

ताइवान की टेक दिग्गज कंपनी फॉक्सकॉन की एक सब्सिडियरी कंपनी ने कहा कि उसने तमिलनाडु में 16 अरब रुपये के निवेश के लिए किसी समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। चीन के Securities Times ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

भारत के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु की सरकार ने सोमवार को कहा कि उसने एक नई इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के लिए फॉक्सकॉन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं जिससे 6,000 लोगों को नौकरियां मिलेंगी।

राज्य सरकार के एक सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर रॉयटर्स को बताया था कि फॉक्सकॉन इंडस्ट्रियल इंटरनेट (Foxconn Industrial Internet- FII) प्लांट राज्य की राजधानी चेन्नई के पास कांचीपुरम जिले में बनाया जाएगा क्योंकि डिटेल्स अभी तक सार्वजनिक नहीं है।

सूत्र ने रॉयटर्स से कहा था कि यह फैसिलिटी चेन्नई के पास मौजूदा विशाल कैंपस से अलग होगी जहां फॉक्सकॉन एप्पल के आईफोन (Apple iPhones) असेंबल करती है। और Apple iPhones असेंबल करने वाले इस प्लांट में 35,000 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला हुआ है।

Securities Times अखबार ने FII के हवाले से कहा, ‘हमने किसी भी निवेश समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।’ कंपनी ने जुलाई में इसी तरह की ‘अफवाहों’ का खंडन करते हुए एक बयान जारी किया था।

रॉयटर्स की तरफ से टिप्पणी का अनुरोध करने पर फॉक्सकॉन ने तुरंत जवाब नहीं दिया।

गौरतलब है कि तमिलनाडु सरकार ने सोमवार सुबह लिंक्डइन (LinkedIn) पर कहा कि दिन के दौरान एक ‘बड़े ऐलान’ की उम्मीद थी, जिसका मतलब होगा कि तमिलनाडु ‘भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स पावरहाउस के रूप में टॉप पोजीशन’ बरकरार रखेगा।

मुख्यमंत्री स्टालिन के साथ हुई थी Foxconn के चेयरमैन Young Liu की बैठक

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सोमवार को Foxconn के चेयरमैन यंग लियू (Young Liu) के साथ बैठक के बाद एक ट्वीट में कहा, ‘तमिलनाडु में वि​​भिन्न निवेश अवसरों पर चर्चा हुई। हमने ईवी और इलेक्ट्रॉनिक कम्पोनेंट में आगामी निवेश पर भी बातचीत की है। हमारी अन्य प्रमुख इच्छा तमिलनाडु को ए​शिया का नया उभरता इलेक्ट्रॉनिक निर्माण केंद्र बनाना है।’

Advertisement
First Published - August 1, 2023 | 12:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement