facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Foxconn 16 अरब रुपये खर्च कर भारत में लगाएगी कंपोनेंट प्लांट, मिलेगी 6,000 से ज्यादा जॉब

Advertisement

Foxconn Industrial Internet ने तमिलनाडु में एक प्लांट बनाने के लिए 16 अरब रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है

Last Updated- July 31, 2023 | 2:42 PM IST
Foxconn

ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी फॉक्सकॉन (Foxconn) की एक यूनिट ने तमिलनाडु सरकार के साथ एक बड़े सौदे पर हस्ताक्षर किया है। कंपनी इस सौदे के तहत भारत के इस राज्य में राज्य में इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट तैयार करने के लिए एक बड़ा प्लांट बनाएगी और इससे करीब 6,000 से ज्यादा नौकरियां मिलेगी। यह जानकारी रॉयटर्स ने राज्य सरकार के एक वरिष्ठ सूत्र ने दी।

Foxconn की सहायक कंपनी, फॉक्सकॉन इंडस्ट्रियल इंटरनेट (FII) ने राज्य की राजधानी चेन्नई के पास कांचीपुरम जिले में एक कैंपस बनाने के लिए 16 अरब रुपये (194.45 मिलियन डॉलर) का निवेश करने की योजना बनाई है। रॉयटर्स को यह जानकारी एक सूत्र के हवाले से मिली, जो यह जानकारी पब्लिक को देने के लिए अधिकृत नहीं था।

Also Read: Jet Airways का एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट हुआ रिन्यू, JKC ने कहा-DGCA को भरोसा; चढ़े शेयर

iPhone असेंबलिंग प्लांट से अलग होगी ये फैसिलिटी

सूत्र ने कहा, यह फैसिलिटी चेन्नई के पास मौजूदा विशाल कैंपस से अलग होगी जहां फॉक्सकॉन एप्पल के आईफोन (Apple iPhones) असेंबल करती है। बता दें कि इस प्लांट में 35,000 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला हुआ है।

फॉक्सकॉन ने रॉयटर्स की तरफ से टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया। राज्य सरकार, जिसने टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया, ने सोमवार सुबह लिंक्डइन (LinkedIn) पर कहा कि दिन के दौरान एक ‘बड़े ऐलान’ की उम्मीद थी, जिसका मतलब होगा कि तमिलनाडु ‘भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स पावरहाउस के रूप में टॉप पोजीशन’ बरकरार रखेगा।

रॉयटर्स ने पिछले हफ्ते रिपोर्ट दी थी कि फॉक्सकॉन की सहायक कंपनी निवेश के बारे में तमिलनाडु के साथ बातचीत कर रही है, कंपनी का लक्ष्य 2024 में प्लांट पूरा करना है।

Also Read: अब Flipkart का 77 फीसदी Walmart के नाम, Tiger Global ने बेची हिस्सेदारी

फॉक्सकॉन की FII इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, क्लाउड सेवा उपकरण (cloud service equipment ) और इंडस्ट्रियल रोबोट बनाती है। यह तुरंत स्पष्ट नहीं था कि भारत में यह नया प्लांट iPhones के लिए या अन्य कंपनियों के लिए, या दोनों के लिए कंपोनेंट बनाएगा।

जल्द होगा ऐलान

सूत्र ने कहा कि दिन के अंत में राज्य सरकार की ओर से एक आधिकारिक घोषणा की उम्मीद है, Foxconn के चेयरमैन यंग लियू (Young Liu) राज्य के मुख्यमंत्री के साथ हस्ताक्षर समारोह में भाग लेंगे। बता दें कि यंग लियू इस समय संघीय सरकार के सेमीकंडक्टर सम्मेलन (semiconductor conference) में भाग लेने के लिए भारत में हैं।

रॉयटर्स ने पिछले साल रिपोर्ट दी थी कि Foxconn ने चीन से परे अपने दांव को फैलाने के लिए 2024 के अंत तक तमिलनाडु में अपने iPhone फैक्टरी में कार्यबल को चार गुना करने की योजना बनाई है।

Also Read: Micron के वैश्विक आपूर्तिकर्ता को-लोकेशन की तैयारी में, सरकार से मदद मांगने की योजना तैयार

Advertisement
First Published - July 31, 2023 | 12:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement