facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

M&M Finance के साथ हुई 150 करोड़ की धोखाधड़ी, कंपनी ने टाला Q4 रिजल्ट; शेयर 5 फीसदी लुढ़का

Advertisement

M&M Finance delays Q4 results: एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाइयों की पहचान की गई है।

Last Updated- April 23, 2024 | 10:02 AM IST
M&M Finance के साथ हुई 150 करोड़ की धोखाधड़ी, कंपनी ने टाला Q4 रिजल्ट; शेयर 5 फीसदी लुढ़का, Fraud of Rs 150 crore with M&M Finance, company postponed Q4 results; The stock fell 5 percent

M&M Finance delays Q4 results: नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने उत्तर पूर्व क्षेत्र (North East region) में अपनी एक ब्रांच में 150 करोड़ की धोखाधड़ी का पता चलने के बाद आज होने वाली अपनी बोर्ड बैठक स्थगित कर दी है।

M&M Finance का आज नहीं आएगा Q4 रिजल्ट

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि मार्च 2024 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणामों (Q4FY24) पर विचार करने के लिए 23 अप्रैल को होने वाली बोर्ड बैठक को अब बाद की तारीख के लिए टाल दिया गया है, जिसकी सूचना बाद में दी जाएगी।

M&M Finance को 150 करोड़ रुपये का चूना कैसे लगा?

महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने मंगलवार को एक नियामक फाइलिंग में कहा, “उत्तर पूर्व क्षेत्र में कंपनी की एक ब्रांच में धोखाधड़ी का पता चला। कंपनी द्वारा वितरित खुदरा वाहन ऋणों (retail vehicle loans) के संबंध में धोखाधड़ी में केवाईसी दस्तावेजों (KYC documents) की जालसाजी शामिल थी, जिससे कंपनी के धन का गबन हुआ। मामले की जांच एडवांस स्टेज में है। कंपनी का अनुमान है कि 150 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई है।

मामले की जांच चल रही है – M&M Finance

एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाइयों की पहचान की गई है। इन सुधारों को लागू किया जा रहा है, जिसमें कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी शामिल है। हालांकि कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में गिरफ्तारी के संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं दी।

Also read: Q4 Results: अगले हफ्ते आ रहे रिलायंस, HUL और मारुति समेत इन कंपनियों के रिजल्ट, निवेशकों की रहेगी पैनी नजर

आज की बोर्ड बैठक में इन मुद्दों पर होगी चर्चा

महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंस ने कहा कि ऑडिट कमेटी 23 अप्रैल, 2024 को होने वाली बोर्ड बैठक में चर्चा के लिए निर्धारित अन्य सभी मामलों पर विचार करेगी, जिसमें कुल उधार सीमा में वृद्धि और गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने के माध्यम से धन जुटाना शामिल है। हालांकि धोखाधड़ी के मामले को ध्यान में रखते हुए बोर्ड बैठक में Q4FY24 के रिजल्ट, डिविडेंड की सिफारिश, AGM और संबंधित मामलों पर चर्चा नहीं होगी।

M&M Finance का शेयर 5 फीसदी लुढ़का

मंगलवार को, BSE पर महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के शेयर खबर लिखे जाते समय 4.57 फीसदी की गिरावट के साथ 266.10 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - April 23, 2024 | 9:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement