facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शिशु भोजन में चीनी पर नेस्ले के दावों की जांच करेगा FSSAI

Advertisement

नेस्ले ने कहा कि पिछले पांच साल के दौरान, हम चीनी की मात्रा विभिन्न वैरिएंट के आधार पर पहले ही 30 प्रतिशत तक घटा चुके हैं।

Last Updated- April 18, 2024 | 10:53 PM IST
Nestle India Q4FY26 Results

भारतीय खाद्य संरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) नेस्ले के उन दावों की ‘बारीकी से जांच’ करेगा, जिसमें कहा गया है कि निम्न और मध्य आय वाले देशों में बेचे जाने वाले अपने शिशु दूध और अनाज उत्पादों में वह अधिक चीनी और शहद मिलाती है। इस संबंध में जानकारी रखने वाले सूत्रों ने गुरुवार को बिजनेस स्टैंडर्ड को यह जानकारी दी।

यह कदम ब्रिटेन के अखबार द गार्जियन की जांच रिपोर्ट के एक दिन उठाया गया है। इस जांच में खुलासा हुआ था कि वैश्विक पैकेजिंग कंपनी ने एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में बेचे जाने वाले अपने निडो और सेरेलैक में सुक्रोज या हनी की जगह चीनी शामिल की थी। यह जांच स्विटजरलैंड की जांच संस्था पब्लिक आई द्वारा इंटरनैशनल बेबी फूड एक्शन नेटवर्क (आईबीएफएएन) की भागीदारी में कराई गई थी।

एफएसएसएआई के एक अधिकारी ने नाम नहीं छापे जाने के अनुरोध पर कहा, ‘भले ही हमें अभी उस संगठन की साख की पुष्टि करनी है जिसने जांच की थी, लेकिन दावों के संबंध में नेस्ले इंडिया का प्रतिक्रिया अपराध की स्वीकृति को दर्शाती है।’ इस बीच, एफएसएसएआई के अधिकारियों ने कहा है कि जांच प्रक्रिया का निष्कर्ष संबद्ध वैज्ञानिक समिति को सौंप दिया जाएगा।

नेस्ले इंडिया के एक अधिकारी ने कहा, ‘अतिरिक्त चीनी में कमी लाना नेस्ले इंडिया की प्राथमिकता है। पिछले पांच साल के दौरान, हम चीनी की मात्रा विभिन्न वैरिएंट के आधार पर पहले ही 30 प्रतिशत तक घटा चुके हैं।’ उन्होंने कहा, ‘अनुपालन नेस्ले इंडिया की विशेषता है और हम इसके साथ समझौता नहीं करेंगे। हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि भारत में निर्मित हमारे उत्पाद कोडेक्स मानकों के अनुरूप हों।’

Advertisement
First Published - April 18, 2024 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement