facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

फिनटेक स्टार्टअप की फंडिंग घटी, IPO और यूनिकॉर्न के लिए असमान रही 2023 की पहली तिमाही

Advertisement

2022 की चौथी तिमाही में फिनटेक स्टार्टअप में महज 52.3 करोड़ डॉलर निवेश हुआ था।

Last Updated- April 13, 2023 | 10:11 PM IST
fintech startups
BS

भारतीय फिनटेक स्टार्टअप कंपनियों ने 2023 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में 1.2 अरब डॉलर की रकम जुटाई, जो सालाना आधार पर 55 प्रतिशत की गिरावट है। बढ़ती मुद्रास्फीति और ऊंची ब्याज दरों की वजह से कोष उगाही में कमजोरी आई है।

मार्केट इंटेलीजेंस प्लेटफॉर्म ट्रैक्शन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2022 की पहली तिमाही में यह निवेश 2.6 अरब डॉलर था। हालांकि कोष उगाही वर्ष 2022 की चौथी तिमाही के मुकाबले तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 126 प्रतिशत तक बढ़ी है। 2022 की चौथी तिमाही में फिनटेक स्टार्टअप में महज 52.3 करोड़ डॉलर निवेश हुआ था।

हालांकि भारत 2023 की पहली तिमाही अमेरिका के बाद दुनिया में दूसरा सर्वा​धिक वित्त पो​षित भूभाग बना हुआ है। कुल कोष उगाही गतिवि​धियों के संदर्भ में भारत शीर्ष-5 देशों में शामिल है।

भारतीय फिनटेक कंपनियों ने 2023 के पहले तीन महीनों में 10 करोड़ डॉलर के 6 फंडिंग राउंड दर्ज ​किए हैं। फोनपे, मिंटीफाई, इंश्योरेंस देखो और क्रेडिटबी ने इस अव​धि के दौरान 10 करोड़ डॉलर से ज्यादा रकम जुटाई है।

हालांकि यह आईपीओ और यूनिकॉर्न के संदर्भ में असमान तिमाही रही। पहली तिमाही में फिनटेक क्षेत्र की किसी कंपनी का आईपीओ नहीं आया और न ही यूनिकॉर्न (1 अरब डॉलर से अ​धिक मूल्य की कंपनी) की जमात में कोई नया नाम जुड़ा।

हालांकि अ​धिग्रहणों में कुछ तेजी दर्ज की गई। 2023 की पहली तिमाही में फिनटेक क्षेत्र में 11 अ​धिग्रहण दर्ज किए गए जबकि 2022 की चौथी तिमाही में यह संख्या 6 थी।

Advertisement
First Published - April 13, 2023 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement