facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वित्त वर्ष 2023-24 में प्रॉपटेक कंपनियों में वित्त पोषण 4% घटकर 65.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर

Advertisement

प्रॉपटेक या संपत्ति प्रौद्योगिकी से तात्पर्य रियल एस्टेट के अनुसंधान, खरीद, बिक्री और प्रबंधन में मदद करने के वास्ते सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) का इस्तेमाल करना है।

Last Updated- June 06, 2024 | 2:41 PM IST
proptech companies
Representative Image

वित्त वर्ष 2023-24 में प्रॉपटेक कंपनियों में वित्त पोषण मामूली रूप से चार प्रतिशत घटकर 65.7 करोड़ अमरीकी डॉलर रह गया, जो वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद जुझारुपन को दर्शाता है।

हाउसिंग डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, प्रॉपटेक कंपनियों ने 2010-11 से 2023-24 के बीच कुल 4.6 अरब अमरीकी डॉलर जुटाए, जो 40 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़ रहा है। हाउसिंग डॉट कॉम और प्रॉपटाइगर डॉट कॉम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (समूह) ध्रुव अग्रवाल ने कहा, ‘‘ पिछले कुछ वर्षों में वैश्विक अनिश्चितताओं और विभिन्न क्षेत्रों में वित्त पोषण में मंदी के बावजूद प्रॉपटेक क्षेत्र ने उल्लेखनीय जुझारुपन दिखाया है।’’

उन्होंने बताया कि 2010-11 से प्रॉपटेक कंपनियों में निवेश 40 प्रतिशत की प्रभावशाली सीएजीआर पर कायम है। हाउसिंग डॉट कॉम ने कहा कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद 2023-24 में प्रॉपटेक कंपनियों में वित्त पोषण में मामूली गिरावट आई है और कुल निवेश 65.7 करोड़ अमरीकी डॉलर रहा, जो 2022-23 में 68.3 करोड़ अमरीकी डॉलर से कम है।

एचडीएफसी कैपिटल समर्थित प्रॉपटेक कंपनी रेलॉय के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी अखिल सराफ ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है, जिससे रियल एस्टेट स्टार्टअप में पैसा लगाने के लिए निवेशकों की रुचि बढ़ी है। प्रॉपटेक या संपत्ति प्रौद्योगिकी से तात्पर्य रियल एस्टेट के अनुसंधान, खरीद, बिक्री और प्रबंधन में मदद करने के वास्ते सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) का इस्तेमाल करना है।

Advertisement
First Published - June 6, 2024 | 2:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement