facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

L&T के लिए रक्षा छूट की संभावना तलाश सकते हैं फंड

Advertisement

जेफरीज: L&T का रक्षा कारोबार छोटा है और ऊर्जा व उद्योग में पूंजीगत खर्च बढ़ रहा है

Last Updated- November 28, 2023 | 9:57 PM IST
L&T

लार्सन ऐंड टुब्रो के लिए रक्षा संबंधी ईएसजी की चिंता पर फंड छूट पर विचार कर सकते हैं, यह कहना है जेफरीज के विश्लेषकों का। L&T के शेयर के उम्दा प्रदर्शन और भारत के पूंजीगत खर्च में बढ़ोतरी के चक्र पर उम्मीद पूरी हो चुकी है।

जेफरीज के विश्लेषकों ने 27 नवंबर को रीविजिटिंग द ईएसजी कंसर्न नाम से लिखी रिपोर्ट में कहा है, भारत के पूंजीगत खर्च के चक्र में इजाफा और इस साल अब तक के आधार पर निफ्टी के मुकाबले L&T के 35 फीसदी बेहतर प्रदर्शन ने फंडों को प्रोत्साहित किया है कि क्या रक्षा संबंधी चिंता पर इस शेयर के लिए छूट ली जा सकती है।

रिपोर्ट में कहा गया है, प्रबंधन लगातार रक्षा पर ईएसजी एजेंसियों से बातचीत कर रहा है। मंगलवार को इस संबंध में जानकारी के लिए L&T को भेजे गए ईमेल का जवाब नहीं मिला। जेफरीज ने अपने नोट में कहा है, अंतरराष्ट्रीय ईएसजी एजेंसियों ने रक्षा परियोजनाओं के जरिये न्यूक्लियर व क्लस्टर म्यूनिशन के क्षेत्र में L&T के काम पर चिंता जताई है।

L&T की वित्त वर्ष 23 की सालाना रिपोर्ट में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि उसके कारोबार के तहत किसी तरह के विस्फोटक या किसी तरह के असलहे का विनिर्माण नहीं होता, जिसमें क्लस्टर म्यूनिशन, एंटीपर्सनल लैंडमाइन, नाभिकीय हथियार या उसके लिए कलपुर्जे शामिल हैं।

जेफरीज ने यह भी कहा है कि L&T का रक्षा राजस्व कुल एकीकृत वित्तीय आंकड़ों का 2 फीसदी है और उसके इंजीनियरिंग व कंस्ट्रक्शन (ईऐंडसी) बिजनेस का 3 फीसदी है।

कुल एकीकृत आंकड़ों का 3 फीसदी और ईऐंडसी का 6 फीसदी एबिटा है। विश्लेषकों ने कहा, हमें नहीं लगता कि रक्षा क्षेत्र उसके लिए ज्यादा अहम बनने जा रहा है क्योंकि ऊर्जा व उद्योग आदि में पूंजीगत खर्च बढ़ रहा है।

L&T लगातार ऑर्डर हासिल कर रही है और मौजूदा तिमाही में वह 45,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के नए ऑर्डर हासिल कर चुकी है। कंपनी ने सितंबर तिमाही में 89,153 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए, जो तिमाही का सर्वोच्च आंकड़ा है। सितंबर 2023 तक कंपनी का बकाया ऑर्डर बुक 4.5 लाख करोड़ रुपये की थी।

Advertisement
First Published - November 28, 2023 | 9:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement