facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Future Consumer ने सितंबर तिमाही में 369.59 करोड़ रुपये के भुगतान में चूक की

Advertisement

FCL किशोर बियाणी नीत फ्यूचर समूह का हिस्सा है। रोजमर्रा के उपभोग के सामान (FMCG) से जुड़ी यह कंपनी कर्ज में डूबी है।

Last Updated- October 05, 2023 | 5:23 PM IST
Future Consumer defaulted on payments of Rs 369.59 crore in September quarter

फ्यूचर कंज्यूमर लिमिटेड (FCL) ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी सितंबर तिमाही में 369.59 करोड़ रुपये के भुगतान में चूकी है। कंपनी बैंकों, वित्तीय संस्थानों और गैर-सूचीबद्ध बॉन्ड प्रतिभूतियों से लिए गए कर्ज पर मूलधन तथा ब्याज के 369.59 करोड़ रुपये का भुगतान करने में विफल रही है।

FCL किशोर बियाणी नीत फ्यूचर समूह का हिस्सा

FCL ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि 30 सितंबर तक बैंकों और वित्तीय संस्थानों से 253.95 करोड़ रुपये के कर्ज तथा नकद ऋण जैसी सुविधाओं पर चूक हुई। FCL किशोर बियाणी नीत फ्यूचर समूह का हिस्सा है। रोजमर्रा के उपभोग के सामान (FMCG) से जुड़ी यह कंपनी कर्ज में डूबी है।

Also read: Apple के CEO टिम कुक ने बेचे 5 लाख से ज्यादा शेयर, बिक्री से कमाए करीब 350 करोड़ रुपये

115.64 करोड़ रुपये की राशि दूसरी तिमाही में अदा नहीं की गई

कंपनी द्वारा दी जानकारी के अनुसार, गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (NCD) और गैर-परिवर्तनीय विमोच्य तरजीही शेयरों (NCRPS) जैसी गैर-सूचीबद्ध ऋण प्रतिभूतियों की 115.64 करोड़ रुपये की राशि दूसरी तिमाही में अदा नहीं की गई। FCL की कुल वित्तीय देनदारियां 468.12 करोड़ रुपये हैं, जिसमें अल्पकालिक तथा दीर्घकालिक ऋण शामिल हैं।

इसमें बैंकों तथा वित्तीय संस्थानों के 266.80 करोड़ रुपये और NCD तथा NCRPS के 201.32 करोड़ रुपये शामिल हैं। FCL ने कहा कि वह ‘‘इस वर्ष परिसंपत्ति मुौद्रीकरण और ऋण कटौती की योजना बना रही है व उसपर काम कर रही है।’’

Advertisement
First Published - October 5, 2023 | 5:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement