facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Future Consumer ने डिबेंचर के लिए 133 करोड़ रुपये का भुगतान करने में चूक की

Advertisement

फ्यूचर कंज्यूमर ने मूलधन और ब्याज राशि के भुगतान के लिए मोहलत मांगी है।

Last Updated- February 19, 2024 | 5:02 PM IST
future group
Representative Image

फ्यूचर कंज्यूमर लिमिटेड (एफसीएल) सीडीसी इमर्जिंग मार्केट्स को कंपनी द्वारा जारी गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) के मूलधन और ब्याज के रूप में 132.97 करोड़ रुपये का भुगतान करने में चूक गई है। कर्ज में डूबी फ्यूचर समूह की रोजमर्रा के उत्पाद बनाने वाली इकाई ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि एफसीएल ने 32.97 करोड़ रुपये की ब्याज राशि और 100 करोड़ रुपये की मूल राशि के भुगतान में चूक की थी।

कंपनी ने कहा,‘‘ वह सीडीसी इमर्जिंग मार्केट्स लिमिटेड को कंपनी द्वारा जारी गैर-सूचीबद्ध गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर पर देय मूलधन और ब्याज के भुगतान के प्रति अपने दायित्वों को पूरा करने में असमर्थ रही है।’’ यह चूक 15 फरवरी, 2024 को हुई।

फ्यूचर कंज्यूमर ने मूलधन और ब्याज राशि के भुगतान के लिए मोहलत मांगी है। इसमें प्रति वर्ष 11.07 प्रतिशत की कूपन दर के साथ सात साल की अवधि के लिए 200 करोड़ रुपये का एनसीडी थी। यह आवंटन की तारीख 15 फरवरी, 2018 से लागू था। एफसीएल, किशोर बियाणी की अगुवाई वाले फ्यूचर समूह का हिस्सा है।

Advertisement
First Published - February 19, 2024 | 5:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement