facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आईटी सेवा कंपनियों के लिए वित्त वर्ष 26 रहेगा ज्यादा खराब!

Advertisement

अनुमानित रूप से वित्त वर्ष 26 का समापन अब वित्त वर्ष 25 की तुलना में ज्यादा खराब हो सकता है।

Last Updated- April 08, 2025 | 11:11 PM IST
Service Trade

अमेरिकी सरकार के टैरिफ इजाफे से आईटी सेवा उद्योग की चुनौतियां बढ़ सकती हैं। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की रिपोर्ट में यह आशंका जताई गई है। रिपोर्ट में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि इन टैरिफ की वजह से दुनिया भर में मुद्रास्फीति बढ़ सकती है और आर्थिक वृद्धि धीमी पड़ सकती है। साथ ही अमेरिका और अन्य विकसित अर्थव्यवस्थाओं में मंदी का जोखिम बढ़ सकता है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘साल (वित्त वर्ष) की शुरुआत में अनिश्चितता के कारण फैसले टाले जा सकते हैं और जून तिमाही में वृद्धि पर असर पड़ सकता है। इसका मतलब यह है कि कई कंपनियों के मामले में अनुमानित रूप से वित्त वर्ष 26 का समापन अब वित्त वर्ष 25 की तुलना में ज्यादा खराब हो सकता है।’

रिपोर्ट में वित्त वर्ष 27 की अनुमानित राजस्व वृद्धि में 1.2 से 3.4 प्रतिशत और एबिट मार्जिन में 10 से 50 आधार अंकों की कमी की गई है, जिससे प्रति शेयर आय में 1.6 से 5.8 प्रतिशत की  कमी होगी।

यह अनिश्चितता इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि टैरिफ का परिदृश्य अलग-अलग तरीकों से सामने आ सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘संभावित परिणामों से अनिश्चितता बढ़ सकती है। इन बढ़ी हुई अनिश्चितताओं को ध्यान में रखते हुए हम पीई मल्टिपल के लक्ष्य को एक से दो गुना कम करते हैं। कुल मिलाकर हम शेयरों के उचित मूल्यों में दो से 10 प्रतिशत की कटौती करते हैं।’

(डिस्क्लेमर : बिजनेस स्टैंडर्ड प्राइवेट लिमिटेड में कटक परिवार के नियंत्रण वाली इकाइयों की बहुलांश हिस्सेदारी है।)

Advertisement
First Published - April 8, 2025 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement