facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FY24Q3 Results: Maruti Suzuki को हुआ 33 फीसदी का नेट मुनाफा, 14% से ज्यादा बढ़ी बिक्री

Advertisement

Maruti Suzuki Q3 Results : Maruti Suzuki के रिजल्ट्स आने के बाद शेयरों में उछाल देखने को मिल रहा है। BSE पर कंपनी के शेयरों में करीब 2 फीसदी का उछाल देखने को मिल रहा है।

Last Updated- January 31, 2024 | 3:39 PM IST

भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजूकी इंडिया (Maruti Suzuki India Ltd) ने वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही (fy24q3) के रिजल्ट्स जारी कर दिए हैं। एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि उसे 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में 33.27 फीसदी के साथ 3,206.8 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा (net profit) हुआ है।

बता दें कि पिछले साल की समान अवधि (FY23Q3) में कंपनी को 2,406.1 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा हुआ था।

बढ़ी इनकम

मारुति सुजुकी इंडिया (MSIL) ने शेयर बाजार को बताया कि उसकी चालू वित्त वर्ष की तिमाही के दौरान ऑपरेशन से इनकम 14.56 फीसदी बढ़कर 33,512.8 करोड़ रुपये हो गई। जबकि, FY23Q3 में यह 29,251.1 करोड़ रुपये थी।

बढ़ा रेवेन्यू और Ebitda

Maruti का FY24Q3 में ऑपरेशन से रेवेन्यू भी 14.4 फीसदी बढ़कर 31,860 हो गया है। जबकि, पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने ऑपरेशन से रेवेन्यू 27,849.2 करोड़ रुपये दर्ज किया था।

Q3FY24 के लिए Ebitda 11.7 फीसदी के मार्जिन के साथ दिसंबर तिमाही के लिए 3,908 करोड़ रुपये रहा।

बढ़ी बिक्री

कंपनी ने बताया कि उसने चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही के दौरान 5,01,207 वाहनों की बिक्री की, जो कि पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.6 फीसदी ज्यादा है। FY23Q3 में कंपनी ने 4,65,911 वाहन बेचे थे। हालांकि, तिमाही आधार पर (QoQ) देखा जाए तो कंपनी की वाहन बिक्री में 9.2 फीसदी की कमी आई है। पिछली तिमाही (FY24Q2) में इसने 5,52,055 वाहन बेचे थे।

MSIL ने SUV सेगमेंट की सबसे ज्यादा कारें बेची है। शेयर बाजार को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि इस बिक्री की वजह से ही कंपनी को करीब 21 फीसदी का मार्केट शेयर हासिल करने में मदद मिली।

साथ ही CNG कारों को बेचने के मामले में कंपनी ने दिसंबर तिमाही में एक और रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसने 1,27,000 से ज्यादा CNG कारें बेचकर तिमाही आधार पर (QoQ) सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की।

सबसे ज्यादा वाहनों का हुआ निर्यात

कंपनी ने दिसंबर तिमाही में QoQ के हिसाब से सबसे ज्यादा वाहनों का निर्यात (Export) दर्ज किया। दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 71,000 वाहनों का निर्यात किया। कैलेंडर वर्ष 23 (CY2023) की बात करें तो भी कंपनी ने सबसे ज्यादा वाहनों का निर्यात कर रिकॉर्ड तोड़ा है। कैलेंडर वर्ष 23 में कंपनी ने 2,69,000 से ज्यादा वाहनों का निर्यात किया है।

चढ़े शेयर

Maruti Suzuki के रिजल्ट्स आने के बाद शेयरों में उछाल देखने को मिल रहा है। BSE पर 2:47 बजे कंपनी के शेयर 1.93 फीसदी की उछाल के साथ 10149.75 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे।

Advertisement
First Published - January 31, 2024 | 2:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement