facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

GAIL, IGL ने रिलायंस गैस से हासिल की अधिकतर कोयला सीम गैस

Advertisement

मामले की जानकारी रखने वाले दो सूत्रों ने बताया कि नीलामी में GAIL और IGL ने अधिकतम 1.1 करोड़ अमेरिकी डॉलर प्रति ब्रिटिश थर्मल यूनिट कीमत की पेशकश की।

Last Updated- February 13, 2024 | 12:43 PM IST
Dharma Productions में हिस्सेदारी खरीदने की होड़, Saregama के बाद अब रिलायंस पर टिकी सबकी नजरें Race to buy stake in Dharma Productions, after Saregama now all eyes are on Reliance
Representative Image

सार्वजनिक क्षेत्र की गैस कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड और देश की सबसे बड़ी सिटी गैस ऑपरेटर इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा आयोजित ई-नीलामी में अधिकतर कोयला सीम गैस को हासिल कर लिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

रिलायंस ने इस महीने की शुरुआत में मध्य प्रदेश में कोल-बेड मीथेन (सीबीएम) ब्लॉक एसपी (पश्चिम)-सीबीएम-2001/1 से उत्पादित नौ लाख मानक क्यूबिक मीटर गैस प्रति दिन की बिक्री के लिए एक ई-नीलामी आयोजित की थी। कंपनी द्वारा जारी एक निविदा के अनुसार, उपयोगकर्ताओं से बोली पेश करने को कहा गया जिसमें वे दिनांकित ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत के 12.67 प्रतिशत से अधिक का भुगतान करने को तैयार हों।

मामले की जानकारी रखने वाले दो सूत्रों ने बताया कि नीलामी में गेल और आईजीएल ने अधिकतम 1.1 करोड़ अमेरिकी डॉलर प्रति ब्रिटिश थर्मल यूनिट कीमत की पेशकश की। उन्होंने बताया कि गेल ने नीलामी में 6.3 लाख एमएमएससीएमडी गैस, जबकि आईजीएल ने 1.4 लाख एमएमएससीएमडी गैस हासिल की। यह ई-नीलामी दो फरवरी को आयोजित की गई थी। अनुबंध के तहत गैस आपूर्ति एक अप्रैल से शुरू होकर एक से दो वर्ष के लिए की जाएगी।

Advertisement
First Published - February 13, 2024 | 12:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement