facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इंडियन ऑयल को पीछे छोड़ गेल ने हासिल किया गुरदासपुर-जम्मू गैस पाइपलाइन बिछाने का लाइसेंस

Advertisement

PNGRB ने बयान में कहा कि उसने गुरदासपुर-जम्मू गैस पाइपलाइन के लिए जनवरी में आवेदन एवं बोलियां मांगी थीं

Last Updated- June 22, 2023 | 7:06 PM IST
GAIL-PETRON Agreement: GAIL, Petron will jointly explore possibilities of setting up bio-ethylene plant गेल, पेट्रॉन मिलकर बायो-एथिलीन प्लांट लगाने की संभावनाएं तलाशेंगी

देश की सबसे बड़ी गैस वितरक कंपनी गेल इंडिया लिमिटेड ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) को पछाड़कर पंजाब में गुरदासपुर से जम्मू तक गैस पाइपलाइन बिछाने का लाइसेंस हासिल कर लिया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (PNGRB) ने यह जानकारी दी।

PNGRB ने बयान में कहा कि उसने गुरदासपुर-जम्मू गैस पाइपलाइन के लिए जनवरी में आवेदन एवं बोलियां मांगी थीं।

बयान के अनुसार, ‘गुरदासपुर-जम्मू प्राकृतिक गैस पाइपलाइन के लिए निविदा दाखिल करने के अंतिम तिथि 17 मई, 2023 थी। दो कंपनियों गेल इंडिया लिमिटेड और IOC ने निविदाएं दाखिल की थीं।’

तकनीकी रूप से दोनों कंपनियां पात्र थीं और वित्तीय बोलियां 21 जून को खोली गईं।

Also read: Elon Musk को एक ही झटके में हुआ 10.7 अरब डॉलर का नुकसान, दुनिया के टॉप 12 अमीरों की नेटवर्थ में गिरावट

PNGRB ने कहा, ‘वित्तीय निविदाओं की प्राथमिक मूल्यांकन करने के बाद पाया गया कि कुल मिलाकर सबसे ऊंचा स्कोर गेल का रहा और गुरदासपुर-जम्मू प्राकृतिक गैस पाइपलाइन के लिए उसका चयन किया गया है।’

गुरदासपुर-जम्मू पाइपलाइन 175 किलोमीटर लंबी है और इसके माध्यम से पर्यावरण-अनुकूल ईंधन भेजा जाएगा। पाइपलाइन की शुरुआती क्षमता प्रतिदिन 20 लाख मानक घनमीटर गैस के परिवहन की होगी।

Advertisement
First Published - June 22, 2023 | 7:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement