facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

GAIL Q3 results: नेट प्रॉफिट में 90 प्रतिशत की गिरावट

Advertisement
Last Updated- January 30, 2023 | 3:41 PM IST
GAIL share price

सार्वजनिक क्षेत्र की गैस कंपनी गेल (इंडिया) लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ (net profit) चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर की तीसरी तिमाही में 90 प्रतिशत घटकर 397.59 करोड़ रुपये रहा।

मुख्य रूप से पेट्रो रसायन और प्राकृतिक गैस विपणन कारोबार में नुकसान से कंपनी का लाभ कम हुआ है। बीते वित्त वर्ष 2021-22 की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 3,800.09 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी परिचालन आय आलोच्य तिमाही में बढ़कर 35,939.96 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 26,175.60 करोड़ रुपये थी।

देश की सबसे बड़ी गैस कारोबार और परिवहन कंपनी को पेट्रो रसायन कारोबार में 349 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

इसके अलावा प्राकृतिक गैस विपणन इकाई को भी नुकसान हुआ है।

Advertisement
First Published - January 30, 2023 | 3:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement