facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GAIL Q3 results: कंंपनी का मुनाफा 2,843 करोड़ रुपये हुआ, 5.5 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित

Advertisement

ऑपरेशन से कंपनी का रेवेन्यू 34,253.52 करोड़ रुपये पर लगभग स्थिर बना रहा।

Last Updated- January 29, 2024 | 5:38 PM IST
GAIL-PETRON Agreement: GAIL, Petron will jointly explore possibilities of setting up bio-ethylene plant गेल, पेट्रॉन मिलकर बायो-एथिलीन प्लांट लगाने की संभावनाएं तलाशेंगी

GAIL Q3 results: महारत्न कंपनी गेल इंडिया ने सोमवार को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 10 गुना उछलकर 2,842.62 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 245.73 करोड़ रुपये था। वहीं जुलाई-सितंबर, 2023 की तिमाही में इसका लाभ 2,404.89 करोड़ रुपये था। गेल इंडिया ने सोमवार को शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा कि गैस परिवहन से लेकर पेट्रोरसायन तक सभी कारोबार क्षेत्रों के अच्छे प्रदर्शन से उसके नेट प्रॉफिट में जोरदार बढ़ोतरी हुई है।

ऑपरेशन से कंपनी का रेवेन्यू 34,253.52 करोड़ रुपये पर लगभग स्थिर बना रहा। चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में गेल इंडिया का शुद्ध लाभ 42 प्रतिशत बढ़कर 6,659.51 करोड़ रुपये हो गया जबकि इसका राजस्व 98,303.61 करोड़ रुपये रहा।

यह भी पढ़ें : JSW Steel Q3 Results: कंपनी ने मारी 5 गुना लंबी छलांग, दर्ज किया शानदार नेट मुनाफा; इनकम भी बढ़ी

गेल ने 5.5 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया

देश के सबसे बड़ा गैस वितरक गेल ने 5.50 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के हिसाब से 3,616.30 करोड़ रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। इस डिविडेंड का भुगतान मंगलवार, 6 फरवरी, 2024 को किया जाएगा।

तीसरी तिमाही के आंकड़ों के बाद सोमवार को कंपनी के शेयर लगभग 4.29 प्रतिशत बढ़कर 172.50 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए।

Advertisement
First Published - January 29, 2024 | 3:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement