facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

GAIL ने BPCL से पेट्रोकेमिकल फीडस्टॉक हासिल करने के लिए किया समझौता

Advertisement

63,000 करोड़ रुपये से अधिक के अनुमानित मूल्य वाले 15 साल के आपूर्ति अनुबंध के तहत गेल उरण में बीपीसीएल की एलपीजी आयात सुविधा से प्रति वर्ष 600,000 टन प्रोपेन खरीदेगी।

Last Updated- November 02, 2023 | 3:43 PM IST
GAIL-PETRON Agreement: GAIL, Petron will jointly explore possibilities of setting up bio-ethylene plant गेल, पेट्रॉन मिलकर बायो-एथिलीन प्लांट लगाने की संभावनाएं तलाशेंगी
Representative Image

सार्वजनिक क्षेत्र की गैस कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड ने महाराष्ट्र में अपने आगामी पेट्रोकेमिकल संयंत्र के लिए भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) से 15 साल तक कच्चा माल हासिल करने के लिए 63,000 करोड़ रुपये के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

गेल की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘ 63,000 करोड़ रुपये से अधिक के अनुमानित मूल्य वाले 15 साल के आपूर्ति अनुबंध के तहत गेल उरण में बीपीसीएल की एलपीजी आयात सुविधा से प्रति वर्ष 600,000 टन प्रोपेन खरीदेगी। वर्तमान में यह प्रति वर्ष 10 लाख टन एलपीजी आयात में सक्षम है और प्रति वर्ष 30 लाख टन प्रोपेन तथा ब्यूटेन आयात को समायोजित करने के लिए विस्तार किया जा रहा।’’

बीपीसीएल की ओर से अलग से जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘ बीपीसीएल और गेल के बीच यह अभूतपूर्व सहयोग भारत की पेट्रोकेमिकल प्रगति को आगे बढ़ाने के प्रति उनके समर्पण का प्रमाण है। यह न केवल दोनों संगठनों के लिए एक बड़ी उपलब्धी है, बल्कि देश के संपन्न पेट्रोकेमिकल क्षेत्र के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम है।’’

Advertisement
First Published - November 2, 2023 | 3:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement