facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कर्नाटक हाईकोर्ट के निर्णय के खिलाफ शीर्ष अदालत जाएगा गेम्सक्राफ्ट मामला

Advertisement
Last Updated- June 07, 2023 | 11:03 PM IST
Supreme Court

राजस्व विभाग ने बेंगलूरु स्थित ऑनलाइन गेमिंग कंपनी गेम्सक्राफ्ट के मामले में सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने का फैसला किया है। इसका कारण यह है कि कर्नाटक उच्च न्यायालय ने गेम्सक्राफ्ट को जारी 21,000 करोड़ के नोटिस को रद्द कर दिया था।

यह नोटिस जीएसटी इंटेलीजेंस (डीजीजीआई) के महानिदेशक ने सितंबर, 2022 को जारी किया था। इस नोटिस के मुताबिक गेम्सक्राफ्ट ने 2017 से 30 जून 2022 तक कथित रूप से 21,000 करोड़ रुपये के जीएसटी का भुगतान नहीं किया।

सरकारी अधिकारी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि कानूनी टीम ने उच्च न्यायालय के आदेश का अध्ययन किया। विभाग को बेहद स्पष्ट है कि व्यापक रूप से जांच करने के बाद यह नोटिस जारी किया गया था।

विभाग उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ शीघ्र ही सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दाखिल करेगा। राजस्व विभाग ने कर्नाटक उच्च न्यायालय को बताया था कि यह प्लेटफार्म लोगों को ऑनलाइन रम्मी खेलने, दांव और परिणाम पर दांव लगाने की अनुमति देता है। इसके अलावा बेंगलूरु की यह कंपनी अपने प्लेटफार्म पर खेली जानी वाली रम्मी से मुनाफा कमा रही है।

Advertisement
First Published - June 7, 2023 | 11:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement