facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Garuda Aerospace चेन्नई के पास रक्षा क्षेत्र के लिए ड्रोन प्लांट स्थापित

Advertisement

प्रस्तावित संयंत्र में स्वदेशी ड्रोन उप-प्रणाली विकास और ड्रोन मोटर, बैटरी और ट्रांसमीटर जैसे महत्वपूर्ण घटकों का स्थानीय स्तर पर विनिर्माण किया जाएगा।

Last Updated- September 21, 2024 | 4:45 PM IST
drone
Representative Image

गरुड़ एयरोस्पेस ने केंद्र के ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को बढ़ावा देते हुए शहर में रक्षा क्षेत्र के लिए समर्पित एक ड्रोन संयंत्र स्थापित करने की योजना बनाई है।

गरुड़ एयरोस्पेस के संस्थापक-सीईओ अग्निश्वर जयप्रकाश ने हाल ही में नयी दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ चेन्नई में रक्षा क्षेत्र के लिए एक विशेष ड्रोन संयंत्र पर चर्चा की।

बातचीत के दौरान उन्होंने एचएएल और बीईएमएल की सलाह के अनुसार अत्याधुनिक ड्रोन डिजाइन, विनिर्माण और परीक्षण संयंत्र स्थापति करने की बात कही।

प्रस्तावित संयंत्र में स्वदेशी ड्रोन उप-प्रणाली विकास और ड्रोन मोटर, बैटरी और ट्रांसमीटर जैसे महत्वपूर्ण घटकों का स्थानीय स्तर पर विनिर्माण किया जाएगा।

रक्षा मंत्री के साथ बातचीत पर टिप्पणी करते हुए जयप्रकाश ने कहा, ”मुझे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलने का सौभाग्य मिला। रक्षा मंत्री ने भारत में ड्रोन बनाने की गरुड़ एयरोस्पेस की योजना को सराहा और अपना पूरा समर्थन दिया।”

जयप्रकाश ने हाल ही में इजराइल स्थित एग्रोइंग और ग्रीस स्थित स्पिरिट एयरोनॉटिक्स के साथ की गई साझेदारी पर भी चर्चा की।

Advertisement
First Published - September 21, 2024 | 4:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement