facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gateway 3.0 to AI ‘RAY’: रेजरपे ने पेश किए कई फिनटेक उत्पाद

Advertisement

Razorpay ने कहा कि उसके पेमेंट गेटवे (पीजी) 3.0 से अगले 10 वर्षों में 60 करोड़ से ज्यादा ऑनलाइन शॉपर्स को सेवाएं प्रदान करने का अनुमान है।

Last Updated- February 23, 2024 | 11:30 PM IST
रेजरपे ने पेश किए कई फिनटेक उत्पाद, Gateway 3.0 to AI 'RAY': Razorpay launches a suite of fintech products

Gateway 3.0 to AI ‘RAY’:  फिनटेक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी रेजरपे ने आज कई उत्पादों की घोषणा की, जिसमें उन्नत भुगतान गेटवे, पॉइंट-ऑफ-सेल (पीओएस) उपकरण, मार्केटिंग स्टैक तथा भुगतान और पेरोल के लिए एआई-सहायक शामिल है। कंपनी ने यह भी कहा कि साल 2023 में उसने 150 अरब डॉलर के कुल भुगतान दर्ज की।

कंपनी ने कहा कि उसके पेमेंट गेटवे (पीजी) 3.0 से अगले 10 वर्षों में 60 करोड़ से ज्यादा ऑनलाइन शॉपर्स को सेवाएं प्रदान करने का अनुमान है। इसी तरह उसने डायनेमिक क्विक-रिस्पॉन्स (डीक्यूआर) उपकरण पेश करने की भी घोषणा की, जो नियर-फील्ड कम्युनिकेशन (एनएफसी) तकनीक का उपयोग करते हुए क्यूआर-आधारित भुगतान और संपर्क रहित टैप कार्ड भुगतान का समर्थन करता है।

बेंगलूरु की इस फिनटेक फर्म ने एंगेज की शुरुआत करके विपणन और वृद्धि समाधान के क्षेत्र में अपना कदम रखा है। कंपनी ने कहा कि यह उत्पाद कारोबारों को कूपन, उपहार कार्ड और अन्य चीजें बनाकर ग्राहक जुड़ाव पैदा करने में सक्षम बनाता है।

रे नामक एक टेक्स्ट और वॉयस-आधारित एआई उत्पाद भुगतान, पेआउट, पेरोल, विक्रेता भुगतान आदि को सक्षम करेगा। कंपनी का एआई-सहायक वर्तमान में अंग्रेजी और हिंदी में सवालों के जवाब देता है तथा रेजरपे ने कहा कि भाषा मॉडल विकसित होने के साथ वह इसमें क्षेत्रीय भाषाओं को भी जोड़ेगी।

रेजरपे के मुख्य कार्याधिकारी और सह-संस्थापक हर्षिल माथुर ने कहा कि आज हम भारत के पहले ऐसे फिनटेक भी हैं, जिसने ई-कॉमर्स कारोबारों के लिए डिजाइन किया गया एआई-सहायक विकसित किया है।

Advertisement
First Published - February 23, 2024 | 11:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement