facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

गौतम अदाणी पर रिश्वत और फ्रॉड के आरोप, मूडीज ने कहा ‘क्रेडिट नेगेटिव’

Advertisement

यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने गौतम अदाणी और अन्य पर Foreign Corrupt Practices Act (FCPA) तोड़ने का इल्ज़ाम लगाया है।

Last Updated- November 21, 2024 | 1:43 PM IST
Gautam Adani

अमेरिका में गौतम अदाणी (Gautam Adani) और उनकी टीम के सीनियर अफसरों पर रिश्वतखोरी और फ्रॉड के आरोप लगने के बाद, रेटिंग एजेंसी मूडीज ने इसे अदाणी ग्रुप के लिए “क्रेडिट नेगेटिव” करार दिया है।

मूडीज ने अपने बयान में कहा, “हमारा फोकस अदाणी ग्रुप की कंपनियों की लिक्विडिटी जरूरतें पूरी करने के लिए पूंजी जुटाने की क्षमता और उनके गवर्नेंस प्रैक्टिस पर है।”

अमेरिकी अदालत में गौतम अदाणी पर गंभीर इल्ज़ाम

अमेरिकी प्रॉसिक्यूटर्स ने इल्ज़ाम लगाया है कि गौतम अदाणी, उनके भतीजे सागर अदाणी और छह अन्य लोगों ने $265 मिलियन की रिश्वत देकर इंडियन गवर्नमेंट अफसरों से सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट्स के कॉन्ट्रैक्ट्स हासिल किए। इन प्रोजेक्ट्स से अगले 20 सालों में $2 बिलियन का मुनाफा होने की उम्मीद थी।

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने बॉन्ड प्लान रोका

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि इन घटनाओं को देखते हुए उनकी सब्सिडियरीज ने प्रस्तावित डॉलर बॉन्ड की पेशकश को रोकने का फैसला किया है।

AGEL की सहायक कंपनियां – अदाणी हाइब्रिड एनर्जी जैसलमेर वन लिमिटेड, अदाणी हाइब्रिड एनर्जी जैसलमेर टू लिमिटेड और अदाणी सोलर एनर्जी जैसलमेर वन प्राइवेट लिमिटेड – ग्रीन बॉन्ड के जरिए फंड जुटाने की योजना बना रही थीं।

अमेरिकी कानून का उल्लंघन

यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने गौतम अदाणी और अन्य पर Foreign Corrupt Practices Act (FCPA) तोड़ने का इल्ज़ाम लगाया है। यह शिकायत न्यूयॉर्क के ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में दर्ज की गई है। SEC का कहना है, “इस कथित फ्रॉड के दौरान, अदाणी ग्रीन ने यूएस इन्वेस्टर्स से $175 मिलियन से ज्यादा फंड जुटाया, और Azure Power का स्टॉक न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज पर ट्रेड हुआ।”

इन आरोपों और खबरों के चलते अदाणी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई है।

 

Advertisement
First Published - November 21, 2024 | 1:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement