facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gautam Adani को लगा बड़ा झटका, फोर्ब्स बिलियनेयर्स लिस्ट में 3 पायदान नीचे खिसके, एक दिन में इतनी घटी संपत्ति

Advertisement

Adani ग्रुप की सभी 10 लिस्टेड कंपनियों का ज्वाइंट मार्केट कैप गुरुवार को तेज गिरावट के साथ 2.19 लाख करोड़ रुपये घट गया।

Last Updated- November 21, 2024 | 6:04 PM IST
Gautam Adani got a big shock, dropped 3 places in the Forbes Billionaires list, his wealth decreased so much in one day

Gautam Adani Wealth: भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति उद्योगपति गौतम अदाणी की कुल संपत्ति में एक ही दिन (गुरुवार, 21 नवंबर) में 12.1 लाख करोड़ डॉलर की भारी-भरकम गिरावट देखी गई। ग्रुप की सभी 10 लिस्टेड कंपनियों का ज्वाइंट मार्केट कैप गुरुवार को तेज गिरावट के साथ 2.19 लाख करोड़ रुपये घट गया, जो जनवरी 2023 में अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग द्वारा जारी रिपोर्ट के बाद हुए नुकसान से दोगुना है।

गौतम अदाणी पर अमेरिकी अभियोजकों ने भारत में सौर बिजली अनुबंध हासिल करने के लिए अनुकूल शर्तों के बदले भारतीय अधिकारियों को 25 करोड़ डॉलर की रिश्वत देने का आरोप लगाया है।

फोर्ब्स की रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट में Adani 3 पायदान नीचे खिसके

गौतम अदाणी पर अमेरिका में रिश्वत देने और धोखाधड़ी के आरोपों के बाद उन्हें फोर्ब्स की रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट में तीन पायदान का नुकसान उठाना पड़ा। अब वह इस लिस्ट में 25वें स्थान पर आ गए हैं। इससे पहले वह 22वें स्थान पर थे।

फोर्ब्स की रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति में आज 17.34 प्रतिशत की गिरावट आई है। आसान भाषा में कहे तो, एक ही दिन में उनकी संपत्ति 12.1 लाख करोड़ डॉलर घट गई है। अब उनकी कुल संपत्ति 57.7 लाख करोड़ डॉलर है।

Adani Group के शेयरों में आई 23% तक गिरावट

इस खबर के बाद, अदाणी ग्रुप के शेयर ताश के पत्तों की तरह बिखर गए। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 22.61 प्रतिशत लुढ़क गए, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर 20 प्रतिशत टूटे, अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर 18.80 प्रतिशत गिरे, अदाणी पोर्ट्स के शेयर 13.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

अंबुजा सीमेंट्स 11.98 प्रतिशत नीचे रहा और अदाणी टोटल गैस के शेयर 10.40 प्रतिशत तक लुढ़क गए। अदाणी विल्मर के शेयर 9.98 प्रतिशत, अदाणी पावर के शेयर 9.15 प्रतिशत, ACC के शेयर 7.29 प्रतिशत और NDTV के शेयर 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Also read: क्या Adani Green स्टॉक बेचकर NTPC ग्रीन IPO में निवेश करना सही है? जानिए विशेषज्ञों की राय 

अदाणी ग्रुप ने आरोपों को बताया निराधार, कानूनी विकल्प अपनाने की बात कही

अदाणी ग्रुप ने अमेरिकी अधिकारियों के रिश्वतखोरी के आरोपों को गुरुवार को खारिज करते हुए इन्हें निराधार बताया और कहा कि ग्रुप सभी कानूनों का अनुपालन करता रहा है। ग्रुप ने कहा कि वह इस मामले में सभी कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल करेगा।

अदाणी ग्रुप के प्रवक्ता ने बयान में कहा, ‘‘अमेरिकी न्याय विभाग और अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (एसईसी) द्वारा अदाणी ग्रीन के निदेशकों के खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं और हम इन्हें खारिज करते हैं।’’ प्रवक्ता ने अमेरिकी न्याय विभाग के बयान का हवाला दिया जिसमें कहा गया था कि ‘‘अभियोग केवल ‘‘आरोप’’ हैं और जब तक दोष साबित न हो जाए तब तक प्रतिवादियों को निर्दोष माना जाएगा।’’

(PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - November 21, 2024 | 5:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement