facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gautam Adani ने मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे, फिर बने एशिया में सबसे अमीर व्यक्ति

Advertisement

Gautam अदाणी ने करीब 5 महीने बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को पीछे छोड़ दिया। 109 अरब डॉलर की हैसियत के साथ अंबानी की रैंक 12वीं है।

Last Updated- June 02, 2024 | 9:31 PM IST
Gautam Adani

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी (Gautam Adani) 111 अरब डॉलर की हैसियत के साथ एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स से यह जानकारी मिली। शुक्रवार को समूह के शेयरों में 14 फीसदी तक की उछाल के बाद उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।

इसके साथ ही अदाणी ने करीब 5 महीने बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को पीछे छोड़ दिया। 109 अरब डॉलर की हैसियत के साथ अंबानी की रैंक 12वीं है।

जनवरी में हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अदाणी के शेयरों में गिरावट के कारण अंबानी ने अदाणी को पीछे छोड़ा था। साल 2024 में अब तक अदाणी की हैसियत 26.8 अरब डॉलर बढ़ी है, वहीं अंबानी की हैसियत में 12.7 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

पिछले हफ्ते अदाणी ने अपने समूह के भविष्य को लेकर आशावाद जताया था और कहा था कि आगे उसके अच्छे दिन हैं। उन्होंने कहा था कि आने वाला समय में असाधारण संभावनाएं हैं और मैं आपसे वादा कर सकता हूं कि आज अदाणी समूह पहले के मुकाबले ज्यादा मजबूत है।

साल 2023 अदाणी समूह के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा। सर्वोच्च न्यायालय ने एक समिति को हिंडनबर्ग रिपोर्ट के आरोपों की जांच का आदेश दिया। इस रिपोर्ट से पहले अदाणी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर थे लेकिन समूह के शेयरों की काफी बिकवाली के कारण उनकी रैंकिंग में तेजी से गिरावट आई ।

हालांकि बाद में बजार नियामक सेबी ने अदाणी समूह की जांच पूरी की और कहा कि और जांच की दरकार नहीं है। सेबी ने कहा कि जांच में वह किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सका।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के तहत अभी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बर्नार्ड अरनॉल्ट हैं, जिनकी हैसियत 207 अरब डॉलर है। उनके बाद ईलॉन मस्क और जेफ बेजोस का स्थान है जिनकी हैसियत क्रमश: 203 व 199 अरब डॉलर है।

Advertisement
First Published - June 2, 2024 | 9:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement