facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gautam Adani भूटान के किंग और प्रधानमंत्री से मिले, इस कंपनी के साथ हुई ग्रीन हाइड्रो प्लांट के लिए डील

Advertisement

अदाणी ने इस दौरान किंग जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक (Jigme Khesar Namgyel Wangchuck ) के विजन के तहत इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए भूटान के प्रयासों की सराहना की।

Last Updated- June 17, 2024 | 9:25 AM IST
Gautam Adani met the King and Prime Minister of Bhutan, signed a deal with Druk Green Power for a green hydro plant Gautam Adani भूटान के प्रधानमंत्री और किंग से मिले, Druk Green Power के साथ हुआ ग्रीन हाइड्रो प्लांट के लिए करार

Gautam Adani in Bhutan: एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति और अदाणी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अदाणी इस समय भूटान के दौरे पर हैं। आज यानी 17 जून को अदाणी ने बताया कि उन्होंने भूटान के प्रधान मंत्री शेरिंग टोबगे (Bhutan PM Tshering Tobgay) से मुलाकात की और चुखा प्रांत में 570 मेगावाट जलविद्युत प्लांट के लिए (hydroelectric plant in Chukha province) भूटान के ड्रुक ग्रीन पावर कॉरपोरेशन (Druk Green Power Corporation) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

अदाणी ने इस दौरान किंग जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक (Jigme Khesar Namgyel Wangchuck ) के विजन के तहत इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए भूटान के प्रयासों की सराहना की और कहा कि वे भूटान में हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्लांट लगाने और अन्य प्रोजेक्ट्स पर मिल रहे सहयोग से काफी उत्सुक हैं।

Gautam Adani ने क्या कहा?

गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘भूटान के महामहिम किंग Khesar Namgyel Wangchuck से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। भूटान के लिए उनके विजन, बड़े कंप्यूटिंग सेंटर्स और डेटा फैसिलिटीज सहित गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी (Gelephu Mindfulness City) के लिए महत्वाकांक्षी पर्यावरण अनुकूल मास्टरप्लान से प्रेरित हूं। इन परिवर्तनकारी पहलों के साथ-साथ कार्बन निगेटिव राष्ट्र के लिए ग्रीन एनर्जी मैनेजमेंट पर सहयोग करने के लिए उत्साहित हूं!

अदाणी ग्रीन के शेयरों में तेजी

आज यानी 17 जून के बकरीद के चलते शेयर बाजार बंद हैं। अंतिम कारोबारी दिन के मुताबिक, BSE पर अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (Adani Green Emergy Limited) के शेयर 0.41% की उछाल के साथ 1,805 रुपये पर बंद हुए थे। अदाणी ग्रीन के शेयरों ने एक साल में निवेशकों को करीब 89 फीसदी का रिटर्न दिया है।

भारत आए थे भूटान के प्रधानमंत्री

गौरतलब है कि अदाणी से मुलाकात से पहले भूटान के किंग भारत आए थे। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण में शिरकत करने के लिए भारत आए थे और उस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के साथ बैठक भी की थी।

PM मोदी के साथ हुई मीटिंग के बाद उन्होंने अपने बयान में कहा था, ‘भारत-भूटान साझेदारी के विस्तार का सकारात्मक मूल्यांकन किया गया, जिसमें सबसे व्यापक रूप में कनेक्टिविटी के नए क्षेत्र, सीमा पार व्यापार इंफ्रास्ट्रक्चर, व्यापार और पारस्परिक निवेश, एनर्जी, हेल्थ, शिक्षा, स्पेस टेक्नोलॉजी और लोगों से लोगों के बीच संपर्क शामिल हैं।’

भारत-भूटान के बीच मजबूत रिश्ते

22 मार्च को ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भूटाम के दौरे पर गए थे। उस दौराल उन्होंने भूटान की राजधानी थिम्पू में भारत के सहयोग से निर्मित एक मॉडर्न अस्पताल का उद्घाटन किया था। वह हिमालयी देश के लोगों को समर्पित एक भूटान-भारत मित्रता परियोजना का हिस्सा था।

Advertisement
First Published - June 17, 2024 | 9:20 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement