facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Wilmar से अलग होंगे Gautam Adani! 44 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की योजना

Advertisement

अदाणी विल्मर सिंगापुर बेस्ड विल्मर ग्रुप के साथ अदाणी समूह का ज्वाइंट वेंचर है। अदाणी विल्मर की मौजूदा वैल्यू की बात करें तो ये करीब 6.17 अरब डॉलर है।

Last Updated- August 09, 2023 | 12:45 PM IST
Adani Group

गौतम अदाणी (Gautam Adani) अपनी एक कंपनी Adani Wilmar में बड़ी हिस्सेदारी का सौदा कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक,गौतम अदाणी अदाणी विल्मर में अपनी 44 फीसदी स्टेक को बेच सकते हैं। अदाणी विल्मर सिंगापुर बेस्ड विल्मर ग्रुप के साथ अदाणी समूह का ज्वाइंट वेंचर है।

अदाणी विल्मर की मौजूदा वैल्यू की बात करें तो ये करीब 6.17 अरब डॉलर है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, Adani Wilmar में गौतम अदाणी की जो 44 फीसदी हिस्सेदारी है उसकी कीमत करीब 2.7 अरब है। हालांकि, रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि कंपनी में हिस्सा बेचने का ये प्लान अभी शुरुआती चरण में है। वहीं इस मामले में अदाणी ग्रुप की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है।

ये भी पढ़ें- Adani Wilmar Q4 Results: अदाणी विल्मर का चौथी तिमाही में मुनाफा 60 प्रतिशत घटा

अदाणी विल्मर को तिमाही नतीजों में नुकसान

ब्लूमबर्ग ने बताया कि भारतीय अरबपति गौतम अदाणी और उनका परिवार बिक्री के बाद व्यक्तिगत क्षमता में अल्पमत हिस्सेदारी बरकरार रख सकते हैं, जबकि विल्मर व्यवसाय में अपनी हिस्सेदारी बनाए रखने का फैसला कर सकते हैं। पिछले हफ्ते अदाणी विल्मर ने पहली तिमाही में नुकसान की सूचना दी थी।

वहीं इस साल की शुरुआत में अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा समूह के कॉर्पोरेट प्रशासन पर सवाल उठाए जाने के बाद अदाणी समूह से जुड़े शेयरों का बाजार मूल्य लगभग 147 बिलियन डॉलर कम हो गया है।

ये भी पढ़ें- Adani Wilmar के दोराब मिस्त्री को उम्मीद, बढ़ेगी उपभोक्ताओं की क्रय शक्ति

क्या करती है अदाणी विल्मर

कंपनी खाद्य तेल, गेहूं का आटा, चावल, दालें और चीनी समेत अन्य जरूरी रसोई से संबंधित प्रोडक्ट्स की बनाने वाली एक एफएमसीजी (FMCG) कंपनी है। इसे जनवरी 1999 में अदाणी समूह और विल्मर समूह के ज्वाइंट वेंचर के रूप में शुरू किया गया था। फिलहाल, कंपनी के भारत के 10 राज्यों में 23 प्लांट हैं।

Advertisement
First Published - August 9, 2023 | 12:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement