facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गौतम सिंघानिया ने Lamborghini की नई Revuelto कार में खराबी पर जताई नाराजगी

Advertisement

गौतम सिंघानिया लग्जरी कारों के शौकीन हैं और उनके पास Ferrari 458, Audi Q7 और Lamborghini Gallardo जैसी कई शानदार कारें हैं।

Last Updated- October 28, 2024 | 5:40 PM IST
Raymond Lifestyle AGM decision, Gautam Singhania will be the executive chairman रेमंड लाइफस्टाइल AGM का फैसला, गौतम सिंघानिया होंगे कार्यकारी चेयरमैन

रेमंड के चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया ने Lamborghini की नई कार में खराबी आने के बाद कंपनी के इंडिया और एशिया के प्रमुखों की कड़ी आलोचना की है। 3 अक्टूबर को मुंबई में टेस्ट ड्राइव के दौरान उनकी नई Lamborghini Revuelto कार में दिक्कत आ गई, जिससे वह बीच सड़क पर फंस गए। सिंघानिया ने इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की और बताया कि कंपनी के इंडिया हेड शरद अग्रवाल और एशिया हेड फ्रांसेस्को स्कारडोनी ने उनसे संपर्क तक नहीं किया।

सिंघानिया ने लिखा, “मैं हैरान हूं कि इंडिया हेड शरद अग्रवाल और एशिया हेड फ्रांसेस्को स्कारडोनी ने एक बार भी यह जानने की कोशिश नहीं की कि ग्राहक को क्या समस्या है।” उन्होंने बताया कि कार डिलीवरी के सिर्फ 15 दिन बाद ही उसमें खराबी आ गई, जिससे कार की क्वालिटी पर सवाल उठ रहे हैं।

गौतम सिंघानिया लग्जरी कारों के शौकीन हैं और उनके पास Ferrari 458, Audi Q7 और Lamborghini Gallardo जैसी कई शानदार कारें हैं। उन्हें दुनिया की बेहतरीन कारों का अनुभव है और उन्होंने पहले फॉर्मूला वन कार भी चलाई है।

उनकी इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोग भी Lamborghini के रवैये की आलोचना करने लगे। Associated Broadcasting Co के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट संजीव मुलचंदानी ने कहा, “यह देखकर दुख होता है कि एक लग्जरी ब्रांड अपने ग्राहकों की परवाह नहीं कर रहा, जबकि भारत उनके लिए एक तेजी से बढ़ता हुआ बाजार है।”

रियल एस्टेट बिज़नेस कोच गिरीश छलवानी ने भी इस पर नाराजगी जताई और कहा, “कंपनी के लीडर्स को ग्राहकों की समस्याओं पर सीधे ध्यान देना चाहिए और समाधान निकालने की कोशिश करनी चाहिए।”

सिंघानिया ने 3 अक्टूबर को X (पहले ट्विटर) पर भी पोस्ट किया था, “मैंने नई Lamborghini Revuelto को टेस्ट ड्राइव की और मुंबई के ट्रांस-हार्बर लिंक पर कार की इलेक्ट्रिकल खराबी के कारण फंस गया। यह एक नई कार है — क्या इसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठने चाहिए?”

Advertisement
First Published - October 28, 2024 | 5:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement