facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गौतम सोलर 1,000 करोड़ रुपये के निवेश से सोलर सेल मैन्युफैक्चरिंग में रखेगी कदम

Advertisement

कंपनी घरेलू सौर बाजार पर हावी चीनी विनिर्माताओं के समक्ष खुद को एक मजबूत विकल्प के रूप में पेश करना चाहती है।

Last Updated- September 18, 2024 | 5:00 PM IST
solar

सौर मॉड्यूल विनिर्माता गौतम सोलर ने दो गीगावाट क्षमता वाली इकाई में 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना के साथ सौर सेल निर्माण में कदम रखने की बुधवार को घोषणा की।

गौतम सोलर ने बुधवार को एक बयान में कहा कि यह इकाई कंपनी को घरेलू स्तर पर बने पैनलों की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद करेगी। यह स्थानीय रूप से विनिर्मित उपकरणों की जरूरत वाली सरकार-समर्थित सब्सिडी परियोजनाओं के लिए महत्वपूर्ण है।

बयान के मुताबिक, कंपनी का लक्ष्य उच्च गुणवत्ता वाले सौर सेल पेश करके अपनी प्रतिस्पर्धात्म क्षमता को बढ़ाना है। कंपनी घरेलू सौर बाजार पर हावी चीनी विनिर्माताओं के समक्ष खुद को एक मजबूत विकल्प के रूप में पेश करना चाहती है।

गौतम सोलर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) गौतम मोहनका ने कहा कि यह विनिर्माण इकाई सौर सेल के स्वदेशी विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुरूप है।

कंपनी ने कहा कि सौर सेल विनिर्माण में उसका विस्तार वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करने के भारत के लक्ष्य में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

देश की प्रमुख सौर मॉड्यूल विनिर्माता गौतम सोलर के कारखाने उत्तराखंड और हरियाणा में स्थित हैं। कंपनी अपनी सौर इकाई क्षमता को वित्त वर्ष 2025-26 तक पांच गीगावाट तक बढ़ाने की प्रक्रिया में है।

Advertisement
First Published - September 18, 2024 | 5:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement