facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बालाजी वेफर्स में हिस्से के लिए जनरल अटलांटिक का करार, सौदा की रकम ₹2,050 करोड़ होने का अनुमान

Advertisement

बालाजी वेफर्स की स्थापना साल 1981 में विरानी परिवार ने की थी और यह घर से चलने वाले उद्यम से बढ़कर देश के सबसे बड़े पैकेटबंद स्नैक ब्रांडों में से एक बन गया है

Last Updated- January 22, 2026 | 10:55 PM IST
Balaji Wafers

जनरल अटलांटिक ने आज ऐलान किया कि उसने बालाजी वेफर्स में हिस्सेदारी हासिल करने के लिए पक्का समझौता किया है। लेकिन इस सौदे की रा​शि की जानकारी नहीं दी गई है। मामले के जानकार सूत्र के अनुसार बालाजी वेफर्स ने 2,050 करोड़ रुपये में 7 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने पर सहमति जताई है।

प्रेस विज्ञ​प्ति में कहा गया है कि जनरल अटलांटिक के निवेश से कंपनी बालाजी वेफर्स में प्रमुख कॉर्पोरेट कार्यों को और मजबूत करने तथा नवाचार में तेजी पर ध्यान देगी। इसमें यह भी कहा गया है कि खान-पान और उपभोक्ता क्षेत्र में जनरल अटलांटिक की वैश्विक विशेषज्ञता का लाभ उठाते हुए कंपनी पूरे भारत में विस्तार में तेजी की योजना बना रही है।

बालाजी वेफर्स की स्थापना साल 1981 में विरानी परिवार ने की थी और यह घर से चलने वाले उद्यम से बढ़कर देश के सबसे बड़े पैकेटबंद स्नैक ब्रांडों में से एक बन गया है। गुजरात से अपनी यात्रा शुरू करके उसने अपने परिचालन का विस्तार किया है और वह देश के कई राज्यों में प्रमुख कंपनी बन गई है। वह दुनिया भर में लगभग 25 देशों में अपने उत्पादों का निर्यात करती है।

बालाजी वेफर्स के संस्थापक और चेयरमैन चंदूभाई विरानी ने प्रेस विज्ञ​प्ति में कहा, ‘यह साझेदारी हमारी यात्रा में बड़ी उपलब्धि है। उपभोक्ता कारोबारों की जनरल अटलांटिक की गहरी समझ, संस्थापक परिवारों के साथ काम करने के पिछले प्रदर्शन और मूल्य सृजन के प्रति दीर्घकालिक दृष्टिकोण बालाजी वेफर्स के लिए हमारे सपने के साथ अच्छी तरह से मेल खाता है।’

इंटेंसिव फिस्कल सर्विसेज ने बालाजी वेफर्स के लिए विशेष सलाहकार के रूप में काम किया। यह लेनदेन पारंपरिक नियामकीय मंजूरियों पर निर्भर होगा और उम्मीद है कि साल 2026 के उतरार्ध में पूरा हो जाएगा।

Advertisement
First Published - January 22, 2026 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement