facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जनरल अटलांटिक अगले कुछ वर्षों तक भारत में हर साल करेगी करीब 8,200 करोड़ रुपये का निवेश

Advertisement
Last Updated- May 08, 2023 | 4:19 PM IST
Tata Communications profit growth

ग्रोथ इक्विटी इन्वेस्टर जनरल अटलांटिक (General Atlantic) भारतीय बाजार में अगले कुछ वर्षों तक सालाना 8,200 करोड़ रुपये (एक अरब डॉलर) का निवेश करेगी।

कंपनी ने यह कदम भारत में फाइनेंशियल इन्क्लूशन (financial inclusion) का विस्तार करने और टेक्नोलॉजी के उपयोग को बढ़ाने के लिए पीएम मोदी के आह्वान को देखते हुए लिया है।

जनरल अटलांटिक के प्रबंध निदेशक (MD) और इंडिया हेड प्रमुख शांतनु रस्तोगी ने कहा, “हम सरकार द्वारा घोषित बड़े नीतिगत बदलावों पर नजर रख रहे हैं जो सेवाओं और उत्पादों के लिए डिजिटल बुनियादी ढांचे के निर्माण में तेजी लाएंगे।”

उन्होंने कहा, “किफायती सप्लाई, फाइनेंशियल इन्क्लूशन के लिए किफायती बुनियादी ढांचा, किफायती डेटा हमारे लिए बड़े विषय हैं।”

रस्तोगी ने कहा कि इस नियोजित निवेश की तुलना 50 करोड़ डॉलर से 1.2 अरब डॉलर के साथ की जा सकती है जिसे जनरल अटलांटिक ने हाल के वर्षों में दक्षिणपूर्व एशिया और भारत में हर साल निवेश किया है।

न्यूयॉर्क स्थिति कंपनी ने पिछले दो दशक से अधिक समय के दौरान भारत में 4.6 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है। यह निजी इक्विटी फर्म ग्लोबल लेवल पर करीब 71 अरब डॉलर की एसेट का मैनेजमेंट करती है।

ऑनलाइन पेमेंट एप PhonePe Pvt के 45 करोड़ से अधिक रजिस्टर्ड यूजर्स है। फोनपे देश में फर्मों में से है, जिन्हें भारत में जनरल अटलांटिक से फंडिंग मिली है।

यह भी पढ़े: PhonePe ने 12 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर जनरल अटलांटिक से जुटाए 10 करोड़ डॉलर

रस्तोगी ने कहा, “भारत वास्तव में चिकित्सा उपकरणों और उपभोग्य सामग्रियों के लिए भी एक बहुत ही दिलचस्प विनिर्माण केंद्र बन रहा है और अगले 10 वर्षों में चार या पांच बड़ी कंपनियों का उदय हो सकता है।

Advertisement
First Published - May 8, 2023 | 4:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement