facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Generative AI: छोटी अवधि में तो जेनेरेटिव एआई से होगी निराशा

Advertisement

Generative AI: नैसकॉम टेक्नोलॉजी लीडरशिप फोरम से इतर बिज़नेस स्टैंडर्ड से बातचीत में काका ने कहा, 'लघु अवधि में जेनरेटिव एआई (जेन एआई) से निराशा होगी।

Last Updated- February 22, 2024 | 11:26 PM IST
Artificial intelligence

भले ही जेनेरेटिव आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (जेन एआई) की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है मगर लघु अवधि में इसका असर निराशाजनक हो सकता है। इसकी मुख्य वजह कारोबारों की उम्मीदों और प्रतिभाओं में तालमेल न होना हो सकती है। मैकिंजी ऐंड कंपनी में सीनियर पार्टनर और को-लीड (वैश्विक प्रौद्योगिकी, मीडिया एवं दूरसंचार) नोशिर काका ने कहा, ‘जेन एआई दोधारी तलवार की तरह है और लघु अवधि में यह निराशाजनक होगा।’

नैसकॉम टेक्नोलॉजी लीडरशिप फोरम से इतर बिज़नेस स्टैंडर्ड से बातचीत में काका ने कहा, ‘लघु अवधि में जेनरेटिव एआई (जेन एआई) से निराशा होगी। अभी इसके प्रायोगिक चरण में सभी असीम उत्पादकता देख रहे हैं, लेकिन हम देख रहे हैं कि बहुत कम ही कंपनियां इससे उत्पादन बढ़ाने का फायदा ले पा रही हैं। यह देरी प्रौद्योगिकी के कारण नहीं बल्कि इंसानों के कारण है। इंसानों का सीखना हमेशा प्रौद्योगिकी की गति से धीमा होता है।’

काका ने बताया कि निराशा का एक और बड़ा कारण जेन एआई की संभावनाओं पर अति प्रतिबद्धता होगा। काका ने कहा, ‘ऐसे माहौल में जहां मांग काफी सीमित है, कंपनियां चाहती हैं कि वे बड़े सौदे हासिल करें और ऐसे बड़े सौदे हासिल करने में वे जेन एआई से होने वाली उत्पादकता का लाभ लेना चाहती हैं।

कंपनियां भविष्य की संभावनाओं के आधार पर कीमतें निर्धारित कर रही हैं जबकि यह अभी भी बड़े पैमाने पर काम करने में सक्षम नहीं है। इसलिए लघु अवधि में यह दोधारी तलवार है।’

काका ने कहा कि मूल रूप से एक प्रौद्योगिकी के तौर पर जेन एआई आईटी सेवा कंपनियों के परिचालन मॉडल को बदलने जा रहा है। यह उत्पादकता से कहीं अधिक है। उन्होंने कहा कि जेन एआई का प्रभाव इस पर पड़ेगा कि किसी भी कंपनी का प्रबंधन कैसे बात करता है, वहां निर्णय कैसे लिए जाते हैं और अंततः प्रतिभा पर क्या प्रभाव पड़ता है।

Advertisement
First Published - February 22, 2024 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement