facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NCDs के जरिए 1,250 करोड़ रुपये जुटाएगी GHIAL

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 3:41 PM IST
GDP Growth

जीएमआर हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (GHIAL) घरेलू बाजार से गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (NCDs) के माध्यम से 1,250 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी पर 30 करोड़ डॉलर के विदेशी मुद्रा का कर्ज है। इस कर्ज का आंशिक रूप से भुगतान करने के लिए कंपनी रकम जुटाने की योजना पर काम कर रही है।

अप्रैल 2024 तक करना है पुनर्भुगतान

GHIAL के बॉन्ड, जिनकी कूपन दर 5.37 प्रतिशत है, उनका अप्रैल 2024 तक पुनर्भुगतान होना है। इन्हें कम ब्याज दर पर 10 साल के एनसीडी के साथ आंशिक रूप से पुनर्वित्त (refinance)किया जाएगा। रेटिंग एजेंसी ICRA ने एक बयान में कहा, ‘ AA’ रेटिंग वाले NCDs इसकी कर्ज मैच्योरिटी प्रोफ़ाइल को बेहतर बनाने में मदद करेंगे।

ICRA ने अपग्रेड की GHIAL की क्रेडिट प्रोफाइल

ICRA ने GHIAL के क्रेडिट प्रोफाइल को ‘स्थिर’ से ‘सकारात्मक’ तक अपग्रेड किया है। रेटिंग एजेंसी ने फरवरी 2026 में पुनर्भुगतान वाले विदेशी बॉन्डों के पुनर्वित्त जोखिम को चिह्नित किया। लेकिन रेटिंग एजेंसी ने कहा कि मजबूत व्यावसायिक जोखिम प्रोफाइल और स्वस्थ नकदी प्रवाह कंपनी को असाधारण वित्तीय लचीलापन प्रदान करते है। इस कारण कंपनी तय समय में बॉन्डों को पुनर्वित्त करने में सक्षम होगी।

Advertisement
First Published - December 5, 2022 | 1:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement