facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gillette India Results: 60% की बढ़ोतरी के साथ कंपनी ने कमाए ₹159 करोड़, 470% के डिविडेंड का भी ऐलान

Advertisement

कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 को 767 करोड़ रुपये की बिक्री के साथ समाप्त किया, जो पिछले साल की तुलना में 13 प्रतिशत अधिक है।

Last Updated- May 26, 2025 | 5:02 PM IST
Q4 Results
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

जिलेट इंडिया लिमिटेड (GIL) ने वित्त वर्ष 2024-25 की मार्च तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। बीती तिमाही कंपनी का शुद्ध मुनाफा 60 प्रतिशत बढ़कर 159 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 99 करोड़ रुपये था। इसके साथ ही, कंपनी की आय 12 प्रतिशत बढ़कर 767.47 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल यह 680.74 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने दमदार प्रदर्शन के बाद अपने निवेशकों के लिए आकर्षक डिविडेंड का ऐलान किया है।

GIL ने वित्त वर्ष 2024-25 को 767 करोड़ रुपये की बिक्री के साथ समाप्त किया, जो पिछले साल की तुलना में 13 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने पूरे साल में 418 करोड़ रुपये का कर पश्चात लाभ (PAT) दर्ज किया, जो पिछले साल की तुलना में 41 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दिखाता है। इसके अलावा, कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 47 रुपये प्रति शेयर के अंतिम डिविडेंड देने की भी सिफारिश की है, जिसे 41वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी मिलने की उम्मीद है। पहले घोषित 65 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड को मिलाकर, कुल लाभांश 112 रुपये प्रति शेयर होगा।

Also Read: Q4 Results: उम्मीद से बेहतर रही कंपनियों की कमाई, कुल मुनाफा ₹3.6 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर

9 महीने की बिक्री में 12% की बढ़ोतरी

जिलेट इंडिया ने इस साल अपने वित्त वर्ष को 1 जुलाई से 30 जून की बजाय 1 अप्रैल से 31 मार्च तक करने का फैसला किया। इस बदलाव के कारण, वर्तमान वित्तीय वर्ष 9 महीने (1 जुलाई 2024 से 31 मार्च 2025) का रहा। इस अवधि में कंपनी ने 2,235 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल की समान 9 महीने की अवधि की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने अपने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि यह बढ़ोतरी मजबूत टॉप लाइन ग्रोथ और प्रोडक्टिविटी में सुधार के कारण हुई।

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर वी कुमार ने कहा, “हमारी ग्रूमिंग श्रेणी ने इस बढ़ोतरी में अहम भूमिका निभाई। हमारी टीम ने एकीकृत रणनीति को शानदार ढंग से लागू किया, जिसमें प्रोडक्ट परफॉर्मेंस, पैकेजिंग, ब्रांड कम्यूनिकेशन आदि में बेहतर प्रदर्शन पर जोर दिया गया। हम टिकाऊ और संतुलित विकास के लिए कर रहे हैं।”

Advertisement
First Published - May 26, 2025 | 4:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement