facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ग्लास ट्रस्ट को शायद कोई पैसा न मिले, Byju’s पर सिर्फ 20 करोड़ रुपये का ऋण दावा: रवींद्रन

Advertisement

ग्लास ट्रस्ट ने बायजू के खिलाफ अपील दायर की है, जिसमें 1.35 अरब अमेरिकी डॉलर या 11,432.98 करोड़ रुपये बकाया होने का दावा किया गया है।

Last Updated- September 09, 2024 | 5:21 PM IST
Byjus Raveendran

थिंक एंड लर्न को हो सकता है कि विवादित 1.2 अरब अमेरिकी डॉलर के सावधि ऋण ‘बी’ के लिए किसी राशि का भुगतान न करना पड़े। बायजू ब्रांड का स्वामित्व रखने वाली कंपनी को यह राशि ग्लास ट्रस्ट को चुकानी है, जो अमेरिकी स्थित ऋणदाताओं का प्रतिनिधित्व करती है।कंपनी के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बायजू रवींद्रन ने यह जानकारी दी।

उन्होंने पीटीआई-भाषा को दिए साक्षात्कार में कहा कि दिवाला समाधान पेशेवर (आईआरपी) के अनुसार बायजू पर सत्यापित ऋण दावा अब केवल 20 करोड़ रुपये है। ग्लास ट्रस्ट ने बायजू के खिलाफ अपील दायर की है, जिसमें 1.35 अरब अमेरिकी डॉलर या 11,432.98 करोड़ रुपये बकाया होने का दावा किया गया है।

ग्लास ट्रस्ट का कहना है कि शिक्षा प्रौद्योगिकी फर्म ने अमेरिका स्थित ऋणदाताओं से सावधि ऋण ‘बी’ (टीएलबी) के रूप में 1.2 अरब अमेरिकी डॉलर लिए थे। ब्याज मिलाकर बकाया राशि बढ़ गई है। रवींद्रन ने कहा कि टीएलबी एक कारोबारी साधन (ट्रेडेड इंस्ट्रूमेंट) है, जो इस समय लगभग 20 सेंट पर कारोबार कर रहा है, जिससे कंपनी के कर्ज का वर्तमान मूल्य 24 करोड़ डॉलर हो जाता है।

उन्होंने आगे कहा, ‘‘जिस तरह से वे (ग्लास ट्रस्ट) काम कर रहे हैं, उन्हें कोई पैसा नहीं मिलने वाला है। वे इसे केवल शून्य मूल्य पर गिरा सकते हैं।’’ इस मुद्दे पर टिप्पणी के लिए ग्लास ट्रस्ट को भेजे गए ईमेल का खबर को लिखे जाने तक कोई जवाब नहीं मिला था।

Advertisement
First Published - September 9, 2024 | 5:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement