facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

घरेलू औषधि रसायन कारोबार में अगले दशक में सालाना 10% तक वृद्धि की उम्मीद: Glenmark

Advertisement

घरेलू औषधि रसायन बाजार का आकार दो लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है, जिसमें पिछले दो दशकों में सालाना 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Last Updated- September 08, 2024 | 2:46 PM IST
Glenmark

ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स ने कहा है कि भारत में दवा में उपयोग होने वाले रसायन बाजार के अगले दशक में नौ से 10 प्रतिशत की संचयी सालाना वृद्धि होने की उम्मीद है। कंपनी ने कहा कि इस दौरान जन औषधि केंद्र देश में बहुत मजबूत इकाई के रूप में उभर सकती हैं।

घरेलू औषधि रसायन बाजार का आकार दो लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है, जिसमें पिछले दो दशकों में सालाना 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मुंबई स्थित दवा विनिर्माता ने 2023-24 की अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा, ”अनुमान है कि घरेलू औषधि रसायन बाजार अगले दशक में नौ से 10 प्रतिशत की संचयी वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) बनाए रखेगा।”

यह अनुमान है कि ये जेनरिक खंड और जन औषधि केंद्र के विस्तार के साथ दस वर्षों में समग्र बाजार में इनकी 30 प्रतिशत हिस्सेदारी हो सकती है। जन औषधि पहल का उद्देश्य 2026 तक 25,000 सहायक फार्मेसियों तक पहुंच बढ़ाकर किफायती, बिना ब्रांड वाली जेनेरिक दवाओं की बिक्री बढ़ाना है।

Also read: पैसे रखें तैयार…IPO बाजार में आएगा तूफान, ₹8644 करोड़ जुटाने को 13 कंपनियां ला रहीं इश्यू

वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक जन औषधि खरीद की बाजार हिस्सेदारी अगले दशक में मात्रा के हिसाब से 3-5 प्रतिशत और मूल्य के हिसाब से लगभग 40-50 अरब रुपये हो सकती है।

ग्लेनमार्क ने कहा कि बिना ब्रांड वाली जेनेरिक दवाओं और जन औषधि के बढ़ते प्रभाव के बावजूद ब्रांडेड जेनेरिक दवाओं का दबदबा बने रहने की उम्मीद है। अगले दशक में इनकी बिक्री सालाना आठ प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है। देश भर में 10,000 से ज्यादा जन औषधि केंद्र काम कर रहे हैं। सरकार ने मार्च 2026 तक पूरे देश में 25,000 ऐसे केंद्र खोलने का लक्ष्य रखा है।

Advertisement
First Published - September 8, 2024 | 2:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement