facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कर्ज का बोझ घटाने के लिए ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज में अपनी हिस्सेदारी बेच सकती है Glenmark Pharma

Advertisement
Last Updated- April 11, 2023 | 12:50 PM IST
Glenmark inks licensing pact with Jiangsu Alphamab

भारतीय फार्मा सेक्टर की जानी मानी कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (Glenmark Pharmaceuticals Ltd) अपने कर्ज के बोझ को कम करने के लिए ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज (जीएलएस) में अपनी हिस्सेदारी का एक बड़ा हिस्सा बेचने के लिए बातचीत कर रही है।

ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स के शेयर 10 अप्रैल को एनएसई पर 1.19 प्रतिशत बढ़कर 487.85 रुपये पर बंद हुए, जबकि ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज 0.63 प्रतिशत बढ़कर 408.65 रुपये पर बंद हुआ।

लाइवमिंट के एक रिपोर्ट के अनुसार, यह बिक्री सौदा कोटक महिंद्रा कैपिटल द्वारा अंडरराइट की गई है। इस सौदे को लेकर न तो ग्लेनमार्क और न ही कोटक ने सवालों का जवाब दिया।

बता दें कि वर्ष 2019 में कंपनी ने अपने सक्रिय फार्मास्युटिकल संघटक (एपीआई) कारोबार में अपनी हिस्सेदारी बेचने को लेकर विचार किया था। हालांकि, ऐसा करने की बजाय बजाय कंपनी ने अलग सहायक कंपनी जीएलएस शुरू की थी और इसे 2021 में लिस्ट किया था।

सूत्रों की माने तो ग्लेनमार्क जीएलएस के 720 रुपये प्रति शेयर के भाव की मांग कर रहा है, जो मौजूदा बाजार मूल्य से 45 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी के मुताबिक लिस्टिंग दिशानिर्देशों को पूरा करने के लिए अगले 12-15 महीनों में कम से कम 7 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचनी होगी। ग्लेनमार्क की जीएलएस में 82 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Advertisement
First Published - April 11, 2023 | 12:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement