facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज में हिस्सा बेचेगी ग्लेनमार्क फार्मा

Advertisement

सूचीबद्ध कंपनी ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज का शेयर बुधवार को बीएसई पर 1.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 878.95 रुपये पर बंद हुआ।

Last Updated- July 10, 2024 | 10:09 PM IST
Glenmark inks licensing pact with Jiangsu Alphamab

ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स (Glenmark Pharmaceuticals) ने घोषणा की है कि उसके निदेशक मंडल ने अपनी सहायक इकाई ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज लिमिटेड (GLS) में 7.84 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की मंजूरी दे दी है।

यह बिक्री 96,09,571 इक्विटी शेयरों से जुड़ी होगी और शेयर बाजार पर बिक्री पेशकश (OFS) के जरिये पूरी की जाएगी। ओएफएस की विशेष कीमत और तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।

इस साल मई में भारतीय व्यावसायिक घराने निरमा ने ऐक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रिडिएंट्स (एपीआई) की निर्माता ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज (GLS) में 75 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा किया।

इस अधिग्रहण से फार्मास्युटिकल और लाइफ साइंस क्षेत्र में निरमा की उपस्थिति मजबूत हुई है। शेयर खरीद समझौते की शर्तों के तहत निरमा ने 9.19 करोड़ इक्विटी शेयर खरीदे और वह जीएलएस की प्रवर्तक बन गई। इस अधिग्रहण में ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स से जीएलएस की मौजूदा जारी और चुकता इक्विटी शेयर पूंजी का 75 प्रतिशत शामिल था।

ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स का शेयर 1.44 प्रतिशत तक बढ़कर बीएसई पर 1,379.40 पर बंद हुआ। सूचीबद्ध कंपनी ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज का शेयर बुधवार को बीएसई पर 1.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 878.95 रुपये पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - July 10, 2024 | 9:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement