facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

AI का ज्यादा इस्तेमाल कर रहीं वैश्विक दवा कंपनियां, रिसर्च से लॉन्च तक बदल रहा पूरा मॉडल

Advertisement

एमएसडी नियामक, चिकित्सा और रोगी-संबंधी दस्तावेजीकरण में सुधार लाने के लिए एआई पर आधारित कंटेंट एक्सेलरेटर का उपयोग कर रही है

Last Updated- February 18, 2026 | 10:22 PM IST
Pharma and AI

बायोएशिया सम्मेलन के दौरान उद्योग जगत के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि फार्मा क्षेत्र की बहुराष्ट्रीय कंपनियां दवा विकास चक्र को छोटा करने और उत्पादों की पेशकश में तेजी लाने के लिए आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) का तेजी से इस्तेमाल कर रही हैं, जिससे अनुसंधान प्रक्रियाओं और वाणिज्यिक क्रियान्वयन दोनों को नया आकार मिल रहा है।

प्रारंभिक चरण की खोज से लेकर नियामक दस्तावेजीकरण और लॉन्च की तैयारी तक एआई, लागत या समय-सीमा में आनुपातिक वृद्धि किए बिना नवाचार को बढ़ाने के लिए एक केंद्रीय साधन के रूप में उभर रहा है। हालांकि अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि मूल्य श्रृंखला में लाभ असमान बने हुए हैं।

एमएसडी में एआई को खोज और उससे संबंधित सभी प्रक्रियाओं में एकीकृत किया गया है, जिससे कंपनी को अपनी दवा विकास पाइपलाइन का विस्तार करने के साथ-साथ बाजार में उत्पाद लाने में लगने वाले समय को भी कम करने में मदद मिली है। कंपनी की योजना आने वाले वर्षों में वैश्विक स्तर पर 20 से अधिक नई दवाएं लॉन्च करने की है।

एमएसडी के मुख्य एआई अधिकारी एंटोन ग्रूम के अनुसार, एआई-आधारित खोज ने पिछले दो वर्षों में लक्ष्य की पहचान में तेजी लाकर और सुरक्षा एवं प्रभावकारिता का शीघ्र मूल्यांकन करके कंपनी की वैश्विक दवा विकास पाइपलाइन को दोगुना कर दिया है।

अनुसंधान एवं विकास के अलावा, एमएसडी नियामक, चिकित्सा और रोगी-संबंधी दस्तावेजीकरण में सुधार लाने के लिए आर्टिफिशल इंटेलिजेंस पर आधारित कंटेंट एक्सेलरेटर का उपयोग कर रही है। ग्रूम ने बताया कि ये उपकरण अनुमोदन दस्तावेजीकरण की समय-सीमा को हफ्तों से घटाकर दिनों तक ला रहे हैं।

Advertisement
First Published - February 18, 2026 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement