facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GMR Group को अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी से मिला 6,300 करोड़ रुपये का फंड, एयरपोर्ट ऑपरेटर ने बताया कहां होगा इस्तेमाल

Advertisement

GRM Group भारत में तीन हवाई अड्डों- दिल्ली, हैदराबाद और गोवा के अलावा फिलिपीन और इंडोनेशिया में भी दो हवाई अड्डों का संचालन करता है।

Last Updated- October 23, 2024 | 4:58 PM IST
GMR Airport share

जीएमआर ग्रुप ने बुधवार को कहा कि उसे अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (एडीआईए) से 6,300 करोड़ रुपये का कर्ज वित्तपोषण मिला है जिसका इस्तेमाल उसके प्रवर्तक समूह की कंपनी जीएमआर एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड (जीईपीएल) का कर्ज चुकाने में किया जाएगा।

जीईपीएल हवाई अड्डा परिचालन से जुड़ी कंपनी जीएमआर एयरपोर्ट्स लिमिटेड (जीएएल) की प्रवर्तक है। यह समूह भारत में तीन हवाई अड्डों- दिल्ली, हैदराबाद और गोवा के अलावा फिलिपीन और इंडोनेशिया में भी दो हवाई अड्डों का संचालन करता है।

जीएमआर ग्रुप ने एक बयान में कहा कि उसने जीईपीएल के पुनर्गठित ऋण साधनों में 6,300 करोड़ रुपये के निवेश के लिए एडीआईए के पूर्ण-स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी के साथ एक समझौता किया है। यह लेनदेन कुछ शर्तों और नियामकीय अनुमोदन के अनुपालन के अधीन है।

बयान के मुताबिक, जीएमआर समूह लेनदेन से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल जीईपीएल के सभी बाह्य ऋणों के पुनर्वित्तपोषण के लिए करेगा। साथ ही जीएएल में जीएमआर प्रवर्तक समूह की शेयरधारिता में भी उल्लेखनीय कमी आएगी।

जीएमआर समूह के कॉरपोरेट चेयरमैन किरण ग्रांधी ने कहा कि एडीआईए से यह निवेश जीईपीएल में सभी बाह्य ऋणों के पुनर्भुगतान की सुविधा प्रदान करेगा, जिससे जीएएल के निरंतर विकास का समर्थन करने की हमारी क्षमता मजबूत होगी।

एडीआईए में अवसंरचना विभाग के कार्यकारी निदेशक खादिम अलरमीजी ने कहा कि भारत के विमानन क्षेत्र में वृद्धि की मजबूत संभावनाएं हैं, जो भारतीय अर्थव्यवस्था के सकारात्मक दीर्घकालिक बुनियादी सिद्धांतों द्वारा समर्थित हैं।

Advertisement
First Published - October 23, 2024 | 4:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement