facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Go First के पट्टेदार Jackson Square को NCLT ने दी राहत, अब कर सकेगी विमानों का निरीक्षण

Advertisement

Jackson Square एविएशन दूसरा पट्टादाता है, जिसे NCLT ने Go First को पट्टे पर दी गई अपनी संपत्तियों का निरीक्षण करने की अनुमति दी है।

Last Updated- September 01, 2023 | 7:32 PM IST
History became Go First! NCLT ordered liquidation of the airline इतिहास बन गई Go First! NCLT ने एयरलाइन के लिक्विडेशन का ऑर्डर दिया

राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLT) ने गो फर्स्ट (Go First) के विमान पट्टे पर देने वाली जैक्सन स्क्वायर एविएशन आयरलैंड लिमिटेड को राहत दी है। NCLT की दो सदस्यीय पीठ ने गुरुवार को निरीक्षण के लिए जैक्सन स्क्वायर एविएशन की याचिका पर सुनवाई की और उसे उन विमानों का निरीक्षण करने की अनुमति दी, जो उसने संकटग्रस्त एयरलाइन को पट्टे पर दिए हैं।

जैक्सन स्क्वायर अब कर सकेगा विमानों का निरीक्षण

जैक्सन स्क्वायर एविएशन दूसरा पट्टादाता है, जिसे NCLT ने गो फर्स्ट को पट्टे पर दी गई अपनी संपत्तियों का निरीक्षण करने की अनुमति दी है। इससे पहले NCLT ने 18 अगस्त, 2023 को इंजन लीज फाइनेंस बीवी के पक्ष में ऐसा ही आदेश पारित किया था।

जैक्सन स्क्वायर एविएशन की अपील पर सुनवाई करते हुए NCLT ने कहा, ”हमारा विचार है कि यह अपील पूरी तरह से उपरोक्त फैसले के दायरे में आती है। इस अपील का भी 18 अगस्त, 2023 के आदेश के अनुसार निपटारा किया जाता है।”

विमान और उसके इंजन ही गो फर्स्ट के व्यवसाय का एकमात्र आधार-NCLT

इससे पहले NCLT ने गो फर्स्ट को पट्टे पर दिए गए विमान वापस लेने के लिए पट्टादाताओं की याचिका को खारिज कर दिया था। NCLT ने कहा कि विमान और उसके इंजन ही गो फर्स्ट के व्यवसाय का एकमात्र आधार हैं, और अगर वे नहीं होंगे, तो इसकी ‘कॉरपोरेट मृत्यु’ हो जाएगी और इसके समाधान की कोई गुंजाइश नहीं बचेगी।

Advertisement
First Published - September 1, 2023 | 7:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement