facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फिर से उड़ान भरेंगे Go First के विमान, 425 करोड़ रुपये की फंडिंग को मंजूरी

Advertisement

एयरलाइन को परिचालन शुरू करने के लिए DGCA की भी मंजूरी चाहिए होगी।

Last Updated- June 27, 2023 | 11:00 AM IST
Go First

Go First Flights के ऋणदाताओं ने एयरलाइन के परिचालन (Operations) को फिर से शुरू करने के लिए 450 करोड़ रुपये (5.49 करोड़ डॉलर) की अंतरिम फंडिंग को मंजूरी दे दी है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े दो सूत्रों ने यह जानकारी दी।

गो फर्स्ट को 10 मई को दिवालियापन संरक्षण प्रदान किया गया था। मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नकदी संकट का सामना कर रही गो फर्स्ट ने हाल ही में ऑपरेशन शुरू करने के लिए लेंडर्स का दरवाजा खटखटाया था।

गो फर्स्ट ने एयरलाइन को फिर से शुरू करने के लिए ऋणदाताओं से 400 से 600 करोड़ रुपये की फंडिंग मांगी थी। एयरलाइन को परिचालन शुरू करने के लिए DGCA की भी मंजूरी चाहिए होगी।

गो फर्स्ट की जुलाई में परिचालन फिर से शुरू करने की योजना

Go First flights की योजना जुलाई में परिचालन फिर से शुरू करने और 22 विमानों के साथ 78 रोजाना उड़ानें संचालित करने की है। हालांकि, इसके लिए एयरलाइन को एविएशन सेक्टर के रेगुलेटर डीजीसीए से मंजूरी लेनी होगी। परिचालन को फिर से शुरू करने की योजना रेगुलेटर की मंजूरी समेत कई कारकों पर निर्भर करती है।

बता दें कि दिवालियापन फाइलिंग में गो फर्स्ट ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईडीबीआई बैंक और डॉयचे बैंक को लेनदारों की सूची में सूचीबद्ध किया है। इन सब से गो फर्स्ट एयरलाइन ने 6521 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज लिया हुआ है।

Advertisement
First Published - June 27, 2023 | 10:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement