facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Go First Crisis: गो फर्स्ट ने ऋणदाताओं से मांगे 400 से 600 करोड़ रुपये, जुलाई में परिचालन फिर शुरू करने की योजना

Advertisement

गो फर्स्ट एयरलाइन पर कई बैंकों का 6521 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है।

Last Updated- June 22, 2023 | 11:15 AM IST
Go First flights to remain cancelled till May 30, full refund to be issued

वित्तीय संकट का सामना कर रही डोमेस्टिक एयरलाइन गो फर्स्ट (Go First) ने बुधवार को ऋणदाताओं की बैठक में एक बार फिर फंड की मांग की है। एयरलाइन दिवाला प्रक्रिया का सामना कर रही है और अपने परिचालन को फिर से शुरू करने की कोशिश कर रही है।

बैंकिंग सूत्रों ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को दी जानकारी के अनुसार, एयरलाइन 400 से 600 करोड़ रुपये के बीच अतिरिक्त धनराशि की मांग कर रही है और ऋणदाताओं को अगले 48 घंटों में प्रस्तावों का मूल्यांकन करने की उम्मीद है।

हालांकि, मीडिया से बात करने की अनुमति नहीं होने के कारण किसी भी बैंकर ने अपनी पहचान का खुलासा नहीं किया।

गो फर्स्ट की जुलाई में परिचालन फिर से शुरू करने की योजना

एक बैंकर ने कहा कि गो फर्स्ट की योजना जुलाई में परिचालन फिर से शुरू करने और 22 विमानों के साथ 78 रोजाना उड़ानें संचालित करने की है। हालांकि, इसके लिए एयरलाइन को एविएशन सेक्टर के रेगुलेटर डीजीसीए से मंजूरी लेनी होगी।

वहीं, एक दूसरे बैंकर ने कहा कि परिचालन को फिर से शुरू करने की योजना रेगुलेटर की मंजूरी समेत कई कारकों पर निर्भर करती है।

बता दें कि गो फर्स्ट दिवालियापन फाइलिंग में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईडीबीआई बैंक और डॉयचे बैंक को इसके लेनदारों में सूचीबद्ध किया गया है। इन सब से गो फर्स्ट एयरलाइन ने 6521 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज लिया हुआ है।

Advertisement
First Published - June 22, 2023 | 11:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement