facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Go First: विमान रखरखाव में लापरवाही पर दिल्ली HC ने RP को अवमानना नोटिस जारी किया

Advertisement

आरपी ने विमान के रखरखाव का काम पट्टेदाता को सौंपने के लिए सहमति जताई है।

Last Updated- March 07, 2024 | 10:28 PM IST
History became Go First! NCLT ordered liquidation of the airline इतिहास बन गई Go First! NCLT ने एयरलाइन के लिक्विडेशन का ऑर्डर दिया

दिल्ली उच्च न्यायालय ने पट्टे पर लिए गए विमान का रखरखाव नहीं करने पर दिवालिया एयरलाइन गो फर्स्ट के रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल (आरपी) को अवमानना नोटिस जारी किया। हालांकि आरपी शैलेंद्र अजमेरा को अभी न्यायालय में पेश होने के लिए नहीं कहा गया है, लेकिन उनसे इसका जवाब मांगा गया है कि उनके खिलाफ अवमानना कार्यवाही क्यों नहीं शुरू की जानी चाहिए।

आरपी ने विमान के रखरखाव का काम पट्टेदाता को सौंपने के लिए सहमति जताई है। पट्टादाता ने 15 मार्च को अगली सुनवाई से पहले इस सुझाव पर जवाब देने के लिए समय मांगा है। अदालत 1 मार्च को इस निष्कर्ष पर पहुंची थी कि आरपी अपने रिकॉर्ड के अनुसार विमान का रखरखाव करने में असमर्थ रहा।

जस्टिस तारा वितस्ता गंजू ने आरपी से कहा कि वह अदालत को बताए कि क्या वह संबंधित विमान के रखरखाव का काम किसी बाहरी इकाई या पट्टादाता को सौंप देंगे।

अदालत ने यह बात पट्टादाता डीएई (एसवाई22) 13 आयरलैंड डेजिगनेटेड ऐक्टिविटी कंपनी द्वारा पिछले साल नवंबर में आरपी के खिलाफ अदालती आदेशों का पालन नहीं करने (पट्टेदाताओं को मैंटेनेंस रिकॉर्ड मुहैया कराने के संबंध में) की वजह से एक अवमानना याचिका की सुनवाई के दौरान कही। इस मामले में 14 में से 10 पट्टादाताओं ने आरपी के खिलाफ अवमानना सुनवाई के लिए याचिका का समर्थन किया।

Advertisement
First Published - March 7, 2024 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement