facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Go First को 12.2 करोड़ डॉलर अतिरिक्त फंड की जरूरत, जुलाई में 78 उड़ानें भरने की कंपनी बना रही योजना

Advertisement

एयरलाइन 4 अरब और 6 अरब रुपये (12.2 करोड़ डॉलर) के बीच अतिरिक्त राशि की मांग कर रही है

Last Updated- June 22, 2023 | 11:43 PM IST
Go First

अपना परिचालन बहाल करने के प्रयास में दिवालिया समाधान प्रक्रिया से गुजर रही भारतीय एयरलाइन गो फर्स्ट ने बुधवार को ऋणदाताओं के साथ हुई बैठक में अतिरिक्त कोष की मांग की है।

बैंकिंग अ​धिकारियों ने अपनी पहचान गुप्त रखते हुए रॉयटर्स को बताया कि एयरलाइन 4 अरब और 6 अरब रुपये (12.2 करोड़ डॉलर) के बीच अतिरिक्त राशि की मांग कर रही है और ऋणदाताओं द्वारा एक-दो दिन में उसके इस प्रस्ताव पर विचार किए जाने की संभावना है।

एक बैंकर ने कहा कि गो फर्स्ट की योजना जुलाई में अपना परिचालन बहाल करने और 22 विमानों के साथ रोजाना 78 उड़ानें संचालित करने की है। एयरलाइन को भारत के विमानन नियामक से भी मंजूरी लेने की जरूरत होगी।

एक अन्य बैंकर ने कहा कि परिचालन को योजनाबद्ध तरीके से पुन: शुरू करना कई कारकों पर निर्भर करता है, जिनमें नियामकीय मंजूरियां भी शामिल हैं।

Also read: गुजरात में 2.75 अरब डॉलर का सेमीकंडक्टर प्लांट लगाएगी माइक्रोन; केंद्र, राज्य सरकार भी करेगी खर्च

एयरलाइन पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईडीबीआई बैंक और डॉयचे बैंक समेत कई ऋणदाताओं का 65.21 अरब रुपये का कर्ज बकाया है।

Advertisement
First Published - June 22, 2023 | 8:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement