facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Go First के लेनदारों ने 31 जनवरी तक निवेशकों से मांगी बोली

Advertisement

गो फर्स्ट ने मई में दिवालिया संरक्षण के लिए आवेदन किया था लेकिन लेनदार नया निवेशक पाने में नाकाम रहे।

Last Updated- January 14, 2024 | 10:51 PM IST
History became Go First! NCLT ordered liquidation of the airline इतिहास बन गई Go First! NCLT ने एयरलाइन के लिक्विडेशन का ऑर्डर दिया

विमानन कंपनी गो फर्स्ट के लेनदारों ने इस कंपनी के अधिग्रहण के लिए वित्तीय बोली की समय सीमा 31 जनवरी तय की है। रविवार को दो बैंकिंग सूत्रों ने यह जानकारी दी। गो फर्स्ट ने मई में दिवालिया संरक्षण के लिए आवेदन किया था लेकिन लेनदार नया निवेशक पाने में नाकाम रहे। इसके बाद हाल में इस कंपनी के परिसमापन पर विचार किया गया।

गो फर्स्ट को कर्ज दे चुके एक बैंकर ने कहा कि बैंकों ने एक बार फिर से समाधान प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है और उन आवेदकों को अनुमति दी जाएगी जिन्होंने पहले ठोस बोली जमा कराने में दिलचस्पी दिखाई थी। भारतीय विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने पिछले महीने कहा था कि ड्यू डिलिजेंस के बाद वह गो फर्स्ट के लिए पेशकश पर विचार कर रही है।

शारजाह, यूएई की कंपनी स्काई वन, अफ्रीका केंद्रित सैफरिक इन्वेस्टमेंट्स और अमेरिका की एनएस एविएशन ने भी गो फर्स्ट में रुचि प्रदर्शित की है। दो सूत्रों ने यह जानकारी दी। स्काई वन, सैफरिक इन्वेस्टमेंट्स और एनएस एविएशन से इस संबंध में तुरंत टिप्पणी नहीं मिल पाई। एक अन्य बैंकर ने कहा कि लेनदारों की समिति संभावित बोलीदाताओं के अनुरोध पर माह के आखिर की समयसीमा बढ़ाने पर विचार कर सकती है।

गो फर्स्ट के रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल ने इस संबंध में पूछे जाने पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की। गो फर्स्ट की दिवालिया फाइलिंग में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा और आईडीबीआई बैंक के अलावा डॉयचे बैंक उसके लेनदारों में शामिल है, जिनके विमानन कंपनी पर कुल 6,521 करोड़ रुपये बकाया हैं।

Advertisement
First Published - January 14, 2024 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement