facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गोदरेज कैपिटल MSME लोन देने की कर रही तैयारी, महाराष्ट्र की 10 फीसदी मार्केट पर कब्जा करने का प्लान

Advertisement

भारतीय डेयरी उत्पादों के क्षेत्र में अपना कारोबार बढ़ाने के लिए गोदरेज कैपिटल ने द्वार ई-डेयरी के साथ सहयोग किया है।

Last Updated- May 21, 2024 | 8:30 PM IST
Godrej Capital to more than double loan to Rs 12,000 cr in Fy24

गोदरेज इंडस्ट्रीज समूह की वित्तीय सेवा शाखा गोदरेज कैपिटल ने डेयरी फार्म ऋण की शुरुआत के साथ कृषि क्षेत्र में अपने प्रवेश की घोषणा की है। क्रीमलाइन डेयरी प्रोडक्ट्स लिमिटेड और द्वार ई-डेयरी के साथ साझेदारी के माध्यम से गोदरेज कैपिटल लिमिटेड महाराष्ट्र और अन्य क्षेत्रों में छोटे डेयरी फार्म मालिकों को वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। गोदरेज कैपिटल MSME कर्ज के लिए महाराष्ट्र में 10 फीसदी बाजार हिस्सेदारी पर कब्जा करने की योजना बना रहा है।

भारतीय डेयरी उत्पादों के क्षेत्र में अपना कारोबार बढ़ाने के लिए गोदरेज कैपिटल ने द्वार ई-डेयरी के साथ सहयोग किया है। क्रीमलाइन डेयरी प्रोडक्ट्स लिमिटेड गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड (जीएवीएल) की सहायक कंपनी है, जो गोदरेज इंडस्ट्रीज समूह का एक विविध खाद्य और कृषि-व्यवसाय समूह है और गोदरेज जर्सी ब्रांड नाम के तहत अपने प्रोडक्ट्स का विक्रय करती है।

गोदरेज कैपिटल के प्रबंध निदेशक मनीष शाह ने कहा कि डेयरी फार्मिंग समुदाय के लिए वित्तीय सहायता को आसान बनाने, पूरी वैल्यू चैन में समावेशिता को बढ़ावा देने और इस पूरे ईको सिस्टम को सपोर्ट करने के लिए इस उद्यम को शुरू करने का निर्णय किया गया है। कृष्णागिरी जिले ऋण का वितरण की शुरुआत की गई है। हम सक्रिय रूप से तमिलनाडु के अन्य क्षेत्रों में भी डेयरी उद्योग को शामिल करना चाहते हैं और आंध्र प्रदेश में किसानों को अपना समर्थन देना चाहते हैं। तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्र के साथ हमारा लक्ष्य डेयरी फार्मिंग क्षेत्र की वृद्धि और विकास में योगदान करना है।

भारत में डेयरी क्षेत्र करीब 8 करोड़ किसानों की आजीविका का साधन है। गोदरेज जर्सी के सीईओ भूपेन्द्र सूरी ने कहा कि गोदरेज कैपिटल और द्वार ई-डेयरी के बीच यह साझेदारी कृषि आवश्यकताओं के लिए वित्तीय सुविधाओं तक आसान पहुंच प्राप्त करने में सक्षम बनाएगी। इस प्लेटफॉर्म का लाभ उठाकर हमारे किसान मवेशियों की संख्या बढ़ा सकते हैं और पहले से बेहतर उत्पादकता और बेहतर समृद्धि के लिए प्रयास कर सकते हैं।

द्वार ई-डेयरी के फाउंडर, एमडी और सीईओ रवि के.ए. ने कहा कि यह तालमेल हितधारकों के लिए महत्वपूर्ण मूल्य लेकर आएगा, जिससे हजारों डेयरी किसानों को पूंजी और पशु ऋण के लिए एक अभिनव प्लेटफॉर्म के जरिये गोदरेज से किफायती दरों पर फाइनेंस हासिल करने में मदद मिलती है। इस व्यवस्था के जरिये डेयरी किसानों के घरों तक वित्तीय सेवाओं की पहुंच संभव हो जाएगी।

गोदरेज कैपिटल ईको सिस्टम के विकास और वंचित बाजार तक वित्तीय पहुंच प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इसके साथ ही गोदरेज कैपिटल एमएसएमई ऋण के लिए महाराष्ट्र में 10 फीसदी बाजार हिस्सेदारी पर कब्जा करने की योजना बना रहा है। पिछले वर्ष से अपनी गति को आगे बढ़ाते हुए, कंपनी ने कोल्हापुर और ठाणे में नई शाखाएं स्थापित करके राज्य में अपने कामकाज का विस्तार किया।

Advertisement
First Published - May 21, 2024 | 6:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement