facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गोदरेज कंज्यूमर ने 449 करोड़ रुपये में ‘मुश्ताक’ ब्रांड खरीदा, पुरुषों की ग्रूमिंग में बढ़ेगी हिस्सेदारी

Advertisement

गोदरेज कंज्यूमर ने नकद सौदे में 449 करोड़ रुपये में ‘मुश्ताक’ ब्रांड का अधिग्रहण किया, जिससे पुरुषों की ग्रूमिंग सेगमेंट में उसकी हिस्सेदारी मजबूत होगी।

Last Updated- November 01, 2025 | 9:46 AM IST
Godrej
Representative Image

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) ने ट्राईलॉजी सॉल्यूशंस से लगभग 449 करोड़ रुपये में ‘मुश्ताक’ ब्रांड के तहत एफएमसीजी व्यवसाय को नकद खरीदने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह सौदा दो किस्तों में होगा। स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि पहली किस्त में 380 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य के लिए 289 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा जबकि लगभग 400-500 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य के लिए 160 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त 12 महीने बाद दी जाएगी।

जुलाई से सितंबर तिमाही में जीसीपीएल का समेकित शुद्ध लाभ 6.5 प्रतिशत गिरकर 459.3 करोड़ रुपये रहा। उसकी शुद्ध बिक्री 4.3 प्रतिशत बढ़कर 3,825.1 करोड़ रुपये हो गई। जीसीपीएल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुधीर सीतापति ने विज्ञप्ति में कहा, ‘इस सौदे से तेजी से बढ़ते पुरुषों के ग्रूमिंग सेगमेंट में हमारी भागीदारी मजबूत होगी। यह आने वाले समय में नवाचार-आधारित जीसीपीएल बनाने की हमारी रणनीति का हिस्सा है।’ मुश्ताक के संस्थापक रोनक बागड़िया और विशाल लोहिया ने कहा कि वे भारत में पुरुषों की त्वचा की देखभाल को फिर से परिभाषित करने की अपनी दृष्टि पर व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं।

Advertisement
First Published - November 1, 2025 | 9:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement